IND Vs ZIM T20: दीप्ति और निकी की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत जीती टीम इंडिया, पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से रौंदा

दीप्ति और निकी की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत जीती टीम इंडिया, पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से रौंदा
भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए।

जवाब में भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

टीम इंडिया की जीत की हीरो डेब्यू मैच खेल रहीं निकी प्रसाद रहीं। उन्होंने 35 गेंदों पर 39 रन की पारी खेलकर संकट में फंसी टीम को निकाला और जीत दिलाई। उनके साथ दीप्ति शर्मा ने 37 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई।

नहीं चला मंधाना, स्मृति और शेफाली का बल्ला

115 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान के रूप में पहला मैच खेल रहीं स्मृति मंधाना केवल 9 रन बना सकीं। इसके बाद अनुष्का शर्मा 4, हरमनप्रीत कौर 1 और शेफाली वर्मा 4 रन बनाकर आउट हो गईं। भारत ने 19 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद निकी प्रसाद और दीप्ति शर्मा ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने संभलकर बैटिंग की और टीम को संकट से उबारा। दीप्ति 49 रन बनाकर आउट हुईं। वह केवल 1 रन से अपनी फिफ्टी चूक गईं। निकी आखिर तक क्रीज पर डटी रहीं। उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

जिम्बाब्वे की तरफ से न्याशा ग्वांजुरा ने 3 विकेट लिए। मिशेल मावुंगा, बेलव्ड बीजा और ओलिंडर चारे को एक-एक सफलता मिली।

जिम्बाब्वे की ओर से की ओर से शार्ने मेयर्स ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए। क्रांति गौड़ और श्री चरणी को एक-एक सफलता मिली।

Created On :   17 Oct 2026 1:41 AM IST

Tags

Next Story