Bhuvneshwar Kumar Record: बेंगलुरु टी20 रद्द होने के बावजूद भी भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

बेंगलुरु टी20 रद्द होने के बावजूद भी भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। इस मुकाबले से भुवनेश्वर कुमार ने 4 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। भले ही मुकाबला कैंसिल होने की वजह से भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। तेज बारिश की वजह से मैच करीब ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ, जिसके बाद इसे 20-20 की जगह 9-9 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए, जिसके बाद दोबारा तेज बारिश होने की वजह से मैच आगे नहीं खेला जा सका।

इस मुकाबले से भुवनेश्वर कुमार ने 4 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। भले ही मुकाबला कैंसिल होने की वजह से भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे ज्यादा मुकाबले मिस करने वाले क्रिकेटर बने

भुवनेश्वर कुमार अब दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के बीच सबसे ज्यादा मैच मिस करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने नवंबर 2022 के बाद अपना अगला टी20 इंटरनेशनल मैच 17 अक्टूबर 2026 में खेला गया। इस दौरान उन्होंने कुल 106 मैच मिस किए।

भुवनेश्वर कुमार से पहले यह रिकॉर्ड खलील अहमद के नाम था, जिन्होंने दो टी20 इंटरनेशनल मैचों के बीच कुल 104 मुकाबले मिस किए थे।

अब भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में दिखाई देंगे। न्यूजीलैंड की कंडीशन हमेशा से ही स्विंग गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि भुवनेश्वर वहां अपनी स्विंग का जादू बिखेरेंगे और टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे।

Created On :   18 Oct 2026 1:51 AM IST

Tags

Next Story