हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026: भुवनेश्वर कुमार को हटाकर इस खूंखार ऑलराउंडर को बनाया गया कप्तान, यहां देखें अपडेटेड स्क्वॉड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026 की शुरुआत 30 अक्टूबर से हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। बोर्ड ने दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह दूसरे तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है। दरअसल, भुवनेश्वर कुमार का चयन न्यूजीलैंड टूर के लिए नेशनल टी20 टीम में हो चुका हैं। इसके बाद उन्होंने इस छह ओवर वाले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। भुवनेश्वर कुमार को कप्तानी सौंपी गई थी अब उनके हटने के बाद बोर्ड ने ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को टीम इंडिया का नया कप्तान बना दिया है। भुवनेश्वर की जगह बीसीसीआई ने 34 वर्षीय कुलवंत खेजरोलिया को मौका दिया है। कुलवंत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं।
क्या है हॉन्ग कॉन्ग सिक्स?
हॉन्ग कॉन्ग सिक्स एक क्रिकेट टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में सिर्फ 6 ओवर का मैच होता है और एक टीम में सिर्फ 6 खिलाड़ी ही खेलते है। इसकी खास बात ये है कि अगर कोई बल्लेबाज 50 रन बना लेता है तो उसे रिटायर होना पड़ता है। इसके अलावा अगर टीम के सभी 5 विकेट गिर जाते हैं तो आखिरी बल्लेबाज बैटिंग करता रहेगा और पांचवें नंबर पर आउट होने वाला बल्लेबाज रनर की के रूप में पीच पर मौजूद रहेगा।
इस सीजन टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा। इस लीग में कुल 12 टीम खेलेंगी। भारत को पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप सी में जगह दी गई है।
पिछले सीजन कुवैत से हार गई थी टीम इंडिया
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज के पीछले सीजन में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। रॉबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज खिलाड़ी के रहते हुए भी टीम कुवैत जैसी कमजोर टीम से हार गई थी। लीग का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम किया था।
भारत का 7 सदस्यीय अपडेटेड स्क्वॉड
क्रुणाल पंड्या, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया
Created On :   18 Oct 2026 2:27 AM IST












