India vs Zim 2nd T20 match: भारतीय शेरनियों के आगे जिम्बाब्वे हुई ढेर, टीम इंडिया की नौ विकेट से जीत, 8.5 ओवर में ही चेज किया टारगेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे के बीच रविवार को दूसरा टी-20 मैच खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को 9 विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना दिए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली।
यह भी पढ़े -एक बार फिर चढ़ेगा रोमांच, शुरू हो रहा खेलों का महाकुंभ, 45 देशों के 3,000 पैरा-एथलीट ले रहे हिस्सा, यहां देखें शेड्यूल
जिम्बाब्वे के द्वारा दिए गए टारगेट का पीछा करते उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी थी। कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने गदर काट दिया। दोनों ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। शेफाली ने 25 गेंद में 55 रन और मंधाना ने 25 गेंदों में 47 रन बनाए।
शेफाली ने 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। शेफाली 23 और 24 गेंद में पहले भी अर्धशतक लगा चुकी हैं। आज उन्होंने 220 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
बतौर कप्तान स्मृति मंधाना की यह पहली इंटरनेशनल सीरीज है। भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाना है। भारतीय महिला टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी।
यह भी पढ़े -क्रिकेट प्रेमियों की बल्ले-बल्ले, 40 दिन तक टीम इंडिया रहेगी ऐक्शन में, यहां देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
भारतीय महिला टीम प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
जिम्बाब्वे महिला टीम प्लेइंग-11
केलिस नधलोवु, बिलव्ड बीज़ा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वांज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, फ्रांसिस्का चिपारे, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंदाई मकुशा
Created On :   18 Oct 2026 11:23 PM IST













