Delhi Ramlila Maidan Protest: 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च' में शामिल होंगी नेहा बोरा, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रोटेस्ट में मौजूद होंने के दिए संकेत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च' का आयोजन करने जा रही है। इसी बीच आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि वह रामलीला मैदान में आयोजित किए जा रहे प्रोटेस्ट में मौजूद रहेंगी।
नेहा बोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हम 1 नवंबर को रामलीला मैदान में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।" नेहा के पोस्ट से ऐसा लगता है कि वह भी विपक्ष के इस मार्च में पहले से आमंत्रित की गई हैं।
इसके पहले जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ हुए प्रोटेस्ट के दौरान भी नेहा राहुल गांधी के साथ मंचों पर दिखाई पड़ी थी। दिल्ली पुलिस के द्वारा चलाए गए पैलेट गन और लाठीचार्ज के बाद उन्होंने राहुल गांधी के साथ प्रेस वार्ता की थी।
12 अक्टूबर को जब राहुल गांधी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था, तब नेहा उनके साथ चलते हुए नजर आई थी। इसके बाद वह 13 अक्टूबर को भी राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ राहुल गांधी के निवास पर आयोजित 'हाई-टी' के बाद दिल्ली में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुई थीं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “जो भी लोग पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तंग हैं। जो भी लोकतंत्र बचाना चाहते हैं और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, सभी आइए। एक ही प्रोटेस्ट है। देश का प्रोटेस्ट है।”
उन्होंने लोगों को बिना डरे मार्च में शामिल होने के लिए कहते हुए कहा कि “पुलिस की चिंता मत कीजिए, लाठीचार्ज की चिंता मत कीजिए, भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वे कोई भी हरकत करे। हमारे साथ मार्च में आइए हम संविधान की रक्षा के लिए, भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलेंगे। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”
Created On :  
