MLC Election Result: अमित शाह ने एमएलसी चुनाव रिजल्ट को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा - 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एमएलीसी चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन और कांग्रेस की हार को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। इस संबंध में शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो। शाह ने एक राहुल गांधी जैसे दिखने वाले शख्स की तस्वीर शेयर की है।
यह भी पढ़े -'एपस्टीन प्रकरण पर जवाब कब मिलेगा?', हरदीप पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर जीतू पटवारी ने BJP को घेरा
अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज
इस पोस्टर में 0 को कोट अनकोट किया गया है। साथ ही लिखा है कि 28 में से कितनी सीटें जीती।।।एमएलसी इलेक्शन रिजल्ट, कांग्रेस 0। बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो। हैरानी जताते हुए एक बैलेट बॉक्स का कार्टून भी इस पोस्टर इमेज में है।
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए, पूछा था कि 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?' बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस को इस चुनावी रिजल्ट पर आड़े हाथों लिया है। इधर, कांग्रेस की तरफ से पवन खेड़ा ने कहा है कि पीएम मोदी आगे होने वाले सभी लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का वादा करें।
एमएलसी चुनाव के साफ नतीजे?
इधर, 28 फरवरी को आए एमएलसी के यूपी, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की कुल 28 सीटों पर कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी है। यूपी की 11 सीटों में से बीजेपी को 6, सपा को 5 सीटें मिली हैं। कर्नाटक की सभी 4 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में पांच सीटों में से 2 भाजपा और विपक्षी महाविकास आघाड़ी को 2 सीटें मिली हैं। एक पर नतीजों का इंतजार है। बिहार में बीजेपी-2, आरजेडी-1, जन सुराज-1, निर्दलीय -1, जदयू-1 सीट जीती है। वहीं 2 पर अभी गिनती जारी है।
यह भी पढ़े -खरगे के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, वह पार्टी के अनुभवी नेता, उनकी मंशा पीएम की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं
कड़े मुकाबले से बीजेपी ने जीती गोरखपुर सीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दबदबे वाली सीट कही जाने वाली गोरखपुर से बीजेपी सिर्फ 307 वोटों से जीती है। ध्रुव त्रिपाठी ने यहां जीत हासिल की है। वे लगातार चौथी बार एमएलसी बने हैं। निर्दलीय राजीव यादव का कहना है कि उन्हें जानबूझकर हराया गया है। एक हजार वोटों की चोरी की गई है।
Created On :  

