INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान पर रैली करने की मिली इजाजत, इन शर्तों का करना होगा पालन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3,500 जवान

दिल्ली के रामलीला मैदान पर रैली करने की मिली इजाजत, इन शर्तों का करना होगा पालन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3,500 जवान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 नवंबर को कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन ने दिल्ली के एतिहासिक रामलीला मैदान पर वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली का आयोजन होना है। रैली के लिए विपक्षी गठबंधन को अनुमति दे दी गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से NOC यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है, लेकिन इसमें कई शर्तें लगाई गए हैं।

कांग्रेस का दावा है कि महारैली में अनुमानित 10 लाख से ज्यादा शामिल होंगे। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आयोजन स्थल को 14 जोन में बांटा है। निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के लिए लगभग 3,500 कर्मियों को तैनात करने और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का उपयोग करने की तैयारी कर रही है।

25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रामलीला मैदान बुक करने की बात कही गई थी। यहां 1 नवंबर को 10 बजे से शाम 5 बजे तक रैली होनी है। शर्तों के आधार पर, अहम स्थानों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाने, निगरानी स्क्रीन के साथ नियंत्रण कक्ष बनाने, पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने, पीने के पानी और महिलाओं के लिए अलग शौचालयों की व्यवस्था करने को कहा गया है. साथ ही, रैली शाम पांच बजे तक समाप्त करने और इसके बाद लोगों को वहां से रवाना करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

रामलीला मैदान में प्रदर्शन को लेकर शर्तें

1. सभाओं और रैलियों से जुड़े सभी कानूनों और नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे

2. रैली में शामिल लोगों को नियंत्रण में रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे, ताकि कोई हिंसा न हो और शांति व्यवस्था न बिगड़े.

3. यह सुनिश्चित करेंगे कि रैली 1 नवंबर को शाम 5 बजे तक हर हाल में खत्म हो जाए

4. रैली से पहले या रैली खत्म होने के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी प्रतिभागी को रामलीला मैदान में रात को रुकने नहीं दिया जाएगा

5. रैली पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगी और किसी भी प्रतिभागी को हुड़दंग, उपद्रव या उग्र व्यवहार करने की अनुमति नहीं होगी

6. पुलिस प्रशासन को हर तरह से पूरा सहयोग देंगे

7. शर्तों या नियमों का उल्लंघन होने पर आयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है

8. रामलीला मैदान के अलावा किसी भी अन्य जगह के लिए कोई मार्च या जुलूस नहीं निकाला जाएगा

Created On :  

Tags

Next Story