विपक्ष की जनसुनवाई: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर वार, 416 वोट कटने का दावा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आर-पार!

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर वार, 416 वोट कटने का दावा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आर-पार!
दिल्ली के त्रिलोकपुरी, ब्लॉक 20 में आयोजित 'वोट अधिकार जीने का अधिकार' जनसुनवाई में सीपीआई (एमएल) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव जनसुनवाई में शामिल हुए। राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज मंगलवार 27 अक्टूबर को दिल्ली में वोट अधिकार जीने का अधिकार' जनसुनवाई की। दिल्ली के त्रिलोकपुरी, ब्लॉक 20 में आयोजित जनसुनवाई में सीपीआई (एमएल) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव शामिल हुए।

राहुल गांधी ने जनसुनवाई में एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला और वोट चोरी कराने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा देश में टॉप लेवल से वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। गांधी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से नहीं हटाते, तब तक विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा वोट हर भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसे व्यवस्थित तरीके से छीना जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि गरीबों के नाम वोटर लिस्ट से हटाकर उनके अधिकार और सुविधाएं छीनी जा रही हैं। राहुल गांधी ने बताया कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है। राहुल ने दावा किया कि चार बूथों पर 416 वोटरों के नाम अवैध रूप से काटे गए है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब विपक्ष उनसे सवाल करता है, तो वह जवाब नहीं देते। उन्होंने आगे कहा, “विपक्ष तब तक नहीं रुकेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।

CPI(M-L) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा यहां पर लोगों ने त्रिलोकपुरी के चार बूथ पर घर-घर जाकर वोटिंग लिस्ट को जांचा। 23 से 26 अक्टूबर तक, चार दिनों में चार बूथ पर इन लोगों को 416 ऐसे मतदाता मिले जो यहीं रहते हैं और जीवित हैं। उनका नाम SIR के दौरान मतदाता सूची से काट दिया गया। उन्होंने आगे कहा औसतन 1 बूथ पर 104 लोगों के नाम हटाए गए। ये जितनी जांच हो पाई है, उतने में ही 416 लोग निकले हैं। सीपीआई एमएल ने आगे कहा अगर इस देश में हमें सही वोटर लिस्ट चाहिए तो जहां भी बूथ स्तर की मतदाता सूची फाइनल होगी, बूथ स्तर पर मतदाताओं को बुलाकर सार्वजनिक लेखापरीक्षा की जानी चाहिए। वोटर लिस्ट बनाने में भी मतदाताओं की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने आयोजित जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी, उन्होंने आगे कहा लोगों के साथ अन्याय हुआ है, सरकार को ऐसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोगों के लिए मुआवजा की भी मांग की।

Created On :  

Tags

Next Story