जम्मू-कश्मीर समाचार: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, चार नए मंत्रियों की लोक भवन में शपथ समारोह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में आज बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। लोक भवन में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का समारोह।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: लोक भवन में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का समारोह। https://t.co/ltdfgZFFmF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
लंबे समय से खाली पड़े मंत्री पदों को भरने और कैबिनेट में बदलाव की तैयारी है। फेरबदल के तहत छंब से विधायक सतीश शर्मा को मंत्रिमंडल से बाहर कर नेशनल कॉन्फ्रेंस के चार नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की उम्मीद है। अली मोहम्मद सागर और शमीमा फिरदौस श्रीनगर जिले से आते हैं, मीर सैफुल्ला उत्तरी कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि अल्ताफ अहमद वानी दक्षिण कश्मीर से विधायक हैं।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर श्रीनगर में सीएम अब्दुल्ला ने 30.35 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन किया
आपको बता दें अली मोहम्मद सागर श्रीनगर जिले के खानयार विधानसभा क्षेत्र से 7 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं। शमीमा फिरदौस हब्बा कदल सीट से तीन बार विधायक चुनी गई हैं और नेशनल कॉन्फ्रेंस की महिला विंग की प्रेसिडेंट हैं। मीर सैफुल्ला चार बार के विधायक हैं। वह पहले भी मंत्रिमंडल में रह चुके हैं। वहीं अल्ताफ अहमद वानी उर्फ कालू दक्षिण कश्मीर के पहलगाम विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार के विधायक हैं।
सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस
मंत्रिमंडल विस्तार और बदलाव में कांग्रेस शामिल नहीं होगी। आपको बता दें नेशनल कॉन्फ्रेंस की सहयोगी कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जब तक जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया जाता, तब तक वह सरकार में शामिल नहीं होगी। ऐसे में मंत्रिमंडल का विस्तार नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं से ही किया जा रहा है। अब नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद सरकार में विभागों के बंटवारे और उनकी जिम्मेदारियों पर भी नजर रहेगी।
भरे जाएंगे तीन खाली पद
वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में छह सदस्य हैं, जबकि तीन मंत्री पद रिक्त हैं। फेरबदल में सतीश शर्मा को हटाकर इन तीन खाली पदों पर नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी। इस तरह चार नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के लिहाज से यह फेरबदल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी मंत्रिमंडल में एकमात्र हिंदू चेहरा होंगे।
यह भी पढ़े -जम्मू में रोहिंग्याओं के खिलाफ एक्शन पर सियासी घमासान, सीएम उमर अब्दुल्ला ने केंद्र की नीति पर उठाए सवाल
चार नेताओं को मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नेताओं में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर, अल्ताफ अहमद वानी उर्फ कालू, शमीमा फिरदौस और मीर सैफुल्ला के नाम शामिल हैं। इनका शपथ ग्रहण समारोह श्रीनगर स्थित राजभवन में आयोजित होने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए इसी सप्ताह तारीख तय करने का अनुरोध किया था। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की प्रक्रिया अब आगे बढ़ रही है।
Created On :  
