UP Politics: बीजेपी कार्यसमिति का ऐलान, पीएम मोदी- सीएम योगी समेत मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे दिग्गज शामिल

बीजेपी कार्यसमिति का ऐलान, पीएम मोदी- सीएम योगी समेत मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे दिग्गज शामिल
उत्तर प्रदेश बीजेपी ने आज (सोमवार, 26 अक्टूबर) को कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से कार्यसमिति के सदस्यों के साथ स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट भी जारी की गई है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज शामिल हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी ने आज (सोमवार, 26 अक्टूबर) को कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से कार्यसमिति के सदस्यों के साथ स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट भी जारी की गई है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल

कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, एमएलसी तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के नाम हैं।

कुल 548 सदस्य

बीजेपी वर्किंग कमेटी में कुल 543 मेंबर हैं। इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्य 30 और विशेष आमंत्रित सदस्य 134 हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेश नागर और गौरव भाटिया के नाम शामिल हैं।

वहीं 548 सदस्यों में सुरेश गंगवार, बीना भारद्वाज, सुरेश सैनी, रोहन त्यागी, धर्मसिंह सैनी, शेर सिंह चौधरी, प्रेमपाल कटारिया, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राकेश शर्मा, राजेश त्यागी, अभिषेक कौशिक, प्रशांत चौधरी, अंशु वर्मा, सुरेश नागर, पुष्पेंद्र शर्मा, रामगोपाल मिश्र, जितेंद्र यादव, अशोक भारती, मुकेश गौतम और राजकुमार अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

Created On :  

Tags

Next Story