Bihar Politics: अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर गिरी गाज! बिहार सरकार ने जारी किया बंगला खाली करने का नोटिस

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। जेडीयू से निष्कासित होने के बाद अब उनकी पत्नी नीलम देवी को सरकारी बंगला खाली करना पड़ेगा। इस संबंध में भवन निर्माण विभाग ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया। दरअसल, पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड की नेता रहीं नीलम देवी को पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास मिला है। हालांकि, अब जो भवन निर्माण विभाग से नोटिस जारी हुआ है उसमें साफ लिखा गया है कि उन्हें 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करना होगा।
यह भी पढ़े -PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से भड़की BJP, शिकायत दर्ज, खरगे के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन
नीलम देवी को जारी हुआ बंगाल खाली करने का नोटिस
जानकारी के मुताबिक, नीलम देवी को उप मंत्री का दर्जा मिला हुआ था। इसी के आधार पर उन्हें मॉल रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था। बता दें कि जेडीयू की अनुशंसा पर नीलम देवी को 20 सूत्रीय समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। सोमवार को जैसे ही इस खबर की जानकारी आई तो कुछ ही घंटों के बाद आवास खाली करने का नोटिस भी जारी हो गया।
नीलम देवी को संबोधित पत्र में लिखा गया है कि उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य के रूप में उप मंत्री का दर्जा प्राप्त है। इसके कारण पूर्व में विभागीय कार्यालय आदेश सं-73, दिनांक-19.06.2026 के तहत आवास सं-01, मॉल रोड, पटना आवंटित किया गया था। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग अधिसूचना सं-578, दिनांक- 26।10।2026 द्वारा भवदीया का सदस्य, राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के रूप में मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे, कहा - विरोध विचारों का करें, परिवार का नहीं
25 नवंबर तक बंगला खाली करने की अंतिम तिथि
पत्र में लिखा गया है कि सेवा की समाप्ति के उपरांत आवास दखल में रखने की अनुमान्य अवधि मात्र एक माह है, जो दिनांक-25.11.2026 को समाप्त हो रही है। अतः अनुरोध है कि आवास सं०-01, मॉल रोड, पटना दिनांक- 25.11.2026 तक रिक्त करने की कृपा की जाए।
Created On :  

