रिजीम चेंज: PM नरेंद्र मोदी को पवन खेड़ा ने बताया 'नाराज फूफा', राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर दिया था ये बयान

PM नरेंद्र मोदी को पवन खेड़ा ने बताया नाराज फूफा, राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर दिया था ये बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लेकर एक बयान दिया था। इस पर अब कांग्रेस का जवाब आ गया है। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लेकर एक बयान दिया था। इस पर अब कांग्रेस का जवाब आ गया है। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को लेकर कहा कि वह जितनी बार अपने नेता को लॉन्च करती है, उसकी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं। साथ ही बताया कि अपने परिवार को नाकामी के दाग से बचाने के लिए कांग्रेस भारत की उपलब्धियों पर सवाल उठाती है। परिवार अब कांग्रेस पर बोझ बन गया है। इस बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जवाब दिया है।

PM मोदी को दिया जवाब

पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी चिंता छोड़ दीजिए। साथ ही उन्हें नाराज फूफा भी बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "देश की छाती पर मूंग दलने वाला आदमी कांग्रेस को बोझ गिनाएगा? भाई, हमारी चिंता छोड़ो। अपनी नाकाबिलियत का टोकरा उठाओ और चलते बनो। देश पर बोझ मत बनो।" इसके अलावा उन्होंने लिखा, "आपका ध्यान किधर है? नाराज फूफा तो इधर है।"

रिजीम चेंज का बताया मतलब?

गौरतलब है कि मौजूदा समय में पूरे देश में रिजीम चेंज को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसको केंद्र सरकार की तरफ से गलत बताया जा रहा है। वहीं, पवन खेड़ा का कहना है कि लोगों को रिजीम चेंज का मतलब यह बताया गया था कि हम 'वोट चोर गद्दी छोड़' नाम से एक अभियान चलाएंगे। इसके बाद पूरा देश यही बात कह रहा है। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी भी इस इरादे को दोहरा रही है। किसी भी हाल में इस सरकार को हराना है और मौजूदा व्यवस्था में परिवर्तन करना है।

'संघ की विचारधारा के खिलाफ'

कांग्रेस नेता का कहना है, "77 में क्या हुआ था? रिजीम नहीं बदला था? हर बार जब कोई विपक्ष सड़क पर आता है, कोई आंदोलन होता है, तो उसका उद्देश्य चुनाव के जरिए रिजीम बदलना है। ये तो मकसद होता है विपक्ष का, और क्या मकसद होता है? कांग्रेस पार्टी आज से नहीं, पिछले 100 साल से संघ की विचारधारा के खिलाफ आवाज बुलंद करती आई है। कोई पहली बार नहीं किया।"

Created On :  

Tags

Next Story