Rehan Vadra Exhibition Controversy: एग्जीबिशन से 70 तस्वीरें हटने के बाद रेहान वाड्रा पर क्या गुजर रही है? पोस्ट में छलका दर्द, मम्मी प्रियंका गांधी बोलीं- तुम पर गर्व है

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान बाड्रा की 70 से ज्यादा फोटोज एग्जीबिशन (प्रदर्शनी) से हटा दी गईं। इनमें कुछ तस्वीरें हाल ही में हुए दिल्ली प्रोटेस्ट की भी थीं। रेहान पेशे से एक विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। उनकी दिल्ली के बीकानेर हाउस में फोटो प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज फाइनल' लगी थी।
रेहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका सोलो एग्जीबिशन शुरू होने से कुछ ही समय पहले कुछ तस्वीरों को हटा दिया गया। पहले जहां प्रदर्शनी में 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं। वह अब घटकर लगभग 40 बची हैं। रेहान ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक माहौल का हवाला दिया गया, जबकि उनकी तस्वीरों में ऐसा कुछ भी नहीं था।
रेहान ने कहा कि मौजूदा समय में कलाकारों के काम को सेंसर किया जा रहा है। वहीं इस मामले में बीकानेर हाउस की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
'तिरंगा की फोटो हटाने का कहा'
रेहान ने अपनी इंस्टा पोस्ट में बताया कि बुधवार दोपहर 3.30 पर बीकानेर हाउस की ओर से उनके कहा गया कि यदि शाम 5.30 तक तस्वीरें नहीं हटाई गईं तो एग्जीबिशन रद्द कर दिया जाएगा। रेहान के अनुसार, प्रदर्शनी का लेआउट पहले ही बीकानेर हाउस मैनेजमेंट को दे दिया गया था।
रेहान के अनुसार वह तस्वीरें देश में बीते 6 महीनों में हुए अलग-अलग प्रोटेस्ट का डॉक्यूमेंट थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे किससे डरे हुए हैं और तिरंगा की फोटो तक हटाने की हद तक चले गए, लेकिन मैं तिरंगे के फोटो नहीं हटाऊंगा। प्रदर्शनी रविवार तक तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।'
क्या बोलीं प्रियंका?
इस मामले पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इस कदम को हास्यापद बताते हुए इसे युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास बताया। प्रियंका ने कहा कि वह प्रदर्शनों की तस्वीरें थीं, न ही उनमें कोई टिप्पणी थी और न ही अपमानजनक बात।
प्रियंका ने लिखा कि जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है तो उसे पता नहीं होता, लेकिन वो उस ताकत को पहले ही खो चुका होता है जिसे बचाने का वह प्रयास कर रहा है।
प्रियंका ने आगे कहा कि रेहान आप सच के साथ खड़े रहिए, हर सुंदर चीज आपके पास अपना रास्ता खोज लेगी। हमें आप पर हमेशा गर्व था और रहेगा।
Created On :   22 Oct 2026 2:50 PM IST












