Mallikarjun Kharge: खरगे के वीडियो से रिजिजू का कांग्रेस पर निशाना, कहा - आखिर क्यों नहीं समझ रहे बॉस?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का वीडियो शेयर करके कांग्रेस पर निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें खरगे देश में चुनाव और संविधान पर बयान देते सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो में खरगे ने कहा, 'संविधान ये नहीं कहता कि कांग्रेस पार्टी से जीतो। हम जीते तभी हैं, हारे भी हैं।' कांग्रेस अध्यक्ष का ये वीडियो शेयर कर रिजिजू ने लिखा, 'कृप्या कांग्रेस के बॉस को यह समझाएं। कांग्रेस नेता को यह बात क्यों नहीं समझा सके?'
यह भी पढ़े -बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन पर बड़ा खुलासा? अमेरिका पर शेख हसीना के बेटे ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस चुनाव में हार के बाद न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। 12 अक्टूबर 2026 को राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया था।
Please explain this to congress boss!
कांग्रेस नेता को यह बात क्यों नहीं समझा सके? https://t.co/LIl2FfiJeh
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 21, 2026
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी इस मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि जब भी कांग्रेस को जनता का समर्थन नहीं मिलता, वह संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाने लगती है। रिजिजू ने कहा था कि चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक निकायों को निशाना बनाना देश के हित में नहीं है। इससे कांग्रेस को भी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़े -कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में घायलों को बचाने के लिए प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया सुवेंदु अधिकारी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
रिजिजू की यह प्रतिक्रिया उस समय आई थी, जब विपक्षी दलों ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाला था। हालांकि, प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों ने आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया था। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के अन्य नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहां विरोध प्रदर्शन किया था।
Created On :   21 Oct 2026 8:18 PM IST













