विधानसभा चुनाव 2027: केशव के जीत के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- बेईमानी के बिना नहीं जीतेगी बीजेपी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही विपक्षी पार्टी सपा ने बीजेपी पर आरोप लगाना शुरु कर दिया है। पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा बीजेपी बिना बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती, बिना धांधली के बीजेपी चुनाव नहीं जीत सकती, बिना हेराफेरी के चुनाव नहीं जीत सकती। सपा सांसद यादव ने आगे कहा जिस तरह से उन्होंने अधिकारियों, खासकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है, उनके माध्यम से वे डराने और धमकाने का काम कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में जितने भी BSA और DIOS हैं, चुनाव में ये लोग लगातार लोगों को धमका रहे हैं।
यह भी पढ़े -CJI पर पोस्ट करने के घंटों बाद केरलम कांग्रेस का यू-टर्न, सोशल मीडिया पर निंदा के बाद पार्टी ने लिया एक्शन
अखिलेश यादव ने आगे कहा मैं लगातार कह रहा हूं कि यही इन्हें जेल भेजने का आधार बनेगा। यह तथ्य और प्रमाण उनको जेल भेजने के लिए पर्याप्त होगा। हमारी चुनाव आयोग और उन अधिकारियों से अपील है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रहे, हेराफेरी न करे और उन अधिकारियों से अपील है कि केवल अधिकारी बनकर रहें क्योंकि यदि वे नेता बनेंगे तो जेल जाने के लिए तैयार रहें, सपा चीफ ने आगे कहा जब अयोध्या का चुनाव था तब मैंने कहा था कि उन्हें कोई बचा नहीं सकता। आज नहीं तो कल, जब कोई बदलाव होगा तो कानून और न्याय उन्हें जेल भेजेगा।
इससे पहली उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव हैं। डिप्टी सीएम मौर्य ने आगे कहा 2027 में फिर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनेगी। 2024 में हमारी कुछ सीटे जीतने से सपा को अहंकार हो गया था, इस बार उत्तर प्रदेश में इनका अहंकार चूर-चूर हो जाएगा। कमल खिलेगा, सुशासन है और यह कायम रहेगा।
Created On :   21 Oct 2026 5:19 PM IST














