Keralam Congress: CJI पर पोस्ट करने के घंटों बाद केरलम कांग्रेस का यू-टर्न, सोशल मीडिया पर निंदा के बाद पार्टी ने लिया एक्शन

CJI पर पोस्ट करने के घंटों बाद केरलम कांग्रेस का यू-टर्न, सोशल मीडिया पर निंदा के बाद पार्टी ने लिया एक्शन
कांग्रेस केरलम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑफिशियल अकाउंट से सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ विवादित पोस्ट करने और उसके वायरल होने के बाद आलोचना के बाद पार्टी ने यू-टर्न लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस केरलम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑफिशियल अकाउंट से सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ विवादित पोस्ट करने और उसके वायरल होने के बाद आलोचना के बाद पार्टी ने यू-टर्न लिया है। पार्टी ने सख्त एक्शन लेते हुए जिम्मेदारी व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। दरअसल, इस पोस्ट के बाद से काफी आलोचना हो रही थी। जिसे देखते हुए पार्टी ने सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया।

केरलम कांग्रेस ने एक्स पस से पोस्ट किया डिलीट

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस केरलम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से सोमवार को सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ एक पोस्ट वायरल हुआ था। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी। जिसके बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया। साथ ही पार्टी ने पोस्ट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को भी पद से हटा दिया।

एक बयान में केपीसीसी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा है कि पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ विवादित संदेश पोस्ट करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। जोसेफ ने कहा है कि यह पोस्ट केरल प्रदर्शन कांग्रेस कमेटी नेतृत्व की जानकारी, सहमति या सलाह के बिना किया गया था।

बता दें, यह मामला उस समय तूल पकड़ा, जब सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सीजेआई के इस्तीफे की मांग करने वाले बयान की निंदा की। एससीबीए ने कहा कि हर व्यक्ति को कोर्ट जाने, और कानून के अनुसार उपाय खोजने का अधिकार है। बार एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह के बयान न्यायपालिका की संस्था का अपमान करते हैं। न्याय प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश के बराबर हैं। इसके अलावा बार काउंसिल ने सभी से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील भी की। हालांकि, मुद्दा गरमाने के बाद कांग्रेस की तरफ से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया

सीजेआई सूर्यकांत को लेकर किया था पोस्ट

केरलम कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट पर कहा था कि डियर सूर्यकांत अगर कानून व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दें। हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ले आएं, जो इसे संभाल सके।

इधर, इस पूरे मामले पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि हम इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं है। चाहे जिसने भी यह किया हो, यह पूरी तरह से गलत है। हमें इस देश की ज्यूडिशयरी पर पूरा भरोसा है। हम सबसे बड़ी अदालत का सम्मान करते हैं। इसलिए हम सबसे बड़ी अदालत के दरवाजे पर गए। उसका दरवाजा खटखटाया। हमें ज्यूडिशियरी पर भरोसा है।

Created On :   12 Oct 2026 11:15 PM IST

Tags

Next Story