Rahul Gandhi Tea Party: इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ आज राहुल गांधी की 'चाय पर चर्चा', बनेगी आगे की रणनीति

इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ आज राहुल गांधी की चाय पर चर्चा, बनेगी आगे की रणनीति
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को आज (मंगलवार) अपने आवास पर चाय पर बुलाया है। इसका मकसद विपक्षी नेताओं को एकजुट करना और आगे की रणनीति पर चर्चा करना है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को आज (मंगलवार) अपने आवास पर चाय पर बुलाया है। इसका मकसद विपक्षी नेताओं को एकजुट करना और आगे की रणनीति पर चर्चा करना है।

इससे पहले सोमवार को राहुल समेत विपक्ष के कई नेताओं ने दिल्ली में बाराखंभा रोड से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। जिसमें हजारों की संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च को सुप्रीम कोर्ट से 500 मीटर पहले रोक दिया। इसके बाद राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ विपक्ष के कई सांसद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में गड़बड़ी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं।

दरअसल, रविवार को विपक्ष के सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत को पत्र लिखकर उनसे ज्ञापन सौंपने का समय मांगा था। लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया और कोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए कहा था।

विपक्षी की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि चुनाव आयोग को एसआईआर से संबंधित सभी फाइलें, समझौते, बैठकों का ब्योरा, आपत्तियों का रिकॉर्ड, और ECINET व ERONET के एक्सेस लॉग और फाइल नोटिंग्स सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही एसआईआर से जुड़े निर्णय संविधान के अनुच्छेद 324, चुनाव आयुक्त अधिनियम 2023 की धारा 18 और टी.एन. शेषन बनाम भारत संघ (1995) मामले में तय मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। अगर निर्णय कानून के मुताबिक नहीं लिए गए हैं तो उन्हें रद्द किया जाए।

Created On :   13 Oct 2026 12:10 AM IST

Tags

Next Story