Punjab SIR: पंजाब में फाइनल वोस्ट लिस्ट हुई जारी, SIR में कटे 13 लाख से ज्यादा नाम

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद आज (सोमवार, 12 अक्टूबर) सभी 117 विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सूची में 7 लाख 97 हजार 263 नए मतदाता जोड़े गए जबकि 13 लाख 60 हजार 316 वोट काट दिए गए हैं।
इसी साल जून महीने में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई तब राज्य में कुल वोटर 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 थे। आज जारी लास्ट वोटर लिस्ट में संख्या घटकर 2 करोड़ 1 लाख 767 हो गई है।
यह भी पढ़े -विपक्ष की मांग CJI सूर्यकांत ने ठुकराई! मिलने का समय देने से किया इनकार, राहुल गांधी ने किया था मार्च का ऐलान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि जो भी योग्य मतदाता छूट गए हैं वो ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या फिर बीएलओ के पास जाकर ऑफलाइन फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।
अंतिम मतदाता सूची में 1 करोड़ 3 लाख 76 हजार 26 पुरुष मतदाता जबकि 97 लाख 24 हजार 195 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 506 हैं। राज्य में 9 जून 2026 तक 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिन 35 लाख से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया, उनमें से 86 हजार 38 वोटर्स को जांच और स्पीकिंग ऑर्डर के जरिए अयोग्य करार दिया गया था।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी का महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली पहुंचने का फरमान, ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने की तैयारी
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ा दी है। अब पोलिंग स्टेशनों की संख्या 24 हजार 453 से बढ़कर 25 हजार 332 हो गई है।
Created On :   12 Oct 2026 7:13 PM IST












