India Block March: विपक्ष की मांग CJI सूर्यकांत ने ठुकराई! मिलने का समय देने से किया इनकार, राहुल गांधी ने किया था मार्च का ऐलान

विपक्ष की मांग CJI सूर्यकांत ने ठुकराई! मिलने का समय देने से किया इनकार, राहुल गांधी ने किया था मार्च का ऐलान
सीजेआई सूर्यकांत से मिलने के लिए विपक्षी दलों ने समय मांगा था, लेकिन उन्होंने मुलाकात के लिए समय देने से इनकार कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीजेआई सूर्यकांत से मिलने के लिए विपक्षी दलों ने समय मांगा था, लेकिन उन्होंने मुलाकात के लिए समय देने से इनकार कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने बताया कि विपक्षी नेता सोमवार (12 अक्टूबर) को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। विपक्ष ने कथित चुनावी अनियमितताओं, एसआईआर प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सीजेआई से मुलाकात का अनुरोध किया था।

इंडिया ब्लॉक की मांग पर CJI की प्रतिक्रिया

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें नेताओं ने अपनी बात रखने के लिए उनसे मुलाकात का समय मांगा था। इंडिया ब्लॉक ने ईमेल के जरिए उनसे मिलने का अनुरोध किया था।

सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने बताया था कि दिल्ली में देश के युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरे थे। उनके दिलों में किसी तरह की नफरत या गुस्सा नहीं, बल्कि मोहब्बत थी। हालांकि, उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को पुलिस और बीजेपी के लोगों ने बेरहमी से पीटा। राहुल गांधी ने कहा कि वे ऐसा भारत नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को विपक्षी नेता भारतीय नागरिकों के तौर पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। उन्होंने लोगों से पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की दीवारों से ऊपर उठकर मार्च में शामिल होने की अपील की।

भारतीय नागरिकों से राहुल गांधी की अपील

राहुल गांधी ने देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, सिविल सोसाइटी और आम लोगों से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जाने वाले मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संविधान में भरोसा रखने वाले सभी लोग उनके साथ चलें। उनके मुताबिक, यह मार्च किसी राजनीतिक पार्टी, व्यक्ति विशेष, महिला-पुरुष, राज्य, जाति या वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि भारत के नागरिकों के तौर पर निकाला जाएगा।

BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने एक्स पर साझा किए गए वीडियो में कहा, "आपने कल देखा कि दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी, लेकिन उन्हें पुलिस वालों और BJP के गुंडों, दोनों ने मारा-पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते हैं।"

Created On :   11 Oct 2026 11:39 PM IST

Tags

Next Story