CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान एक्शन, बीजेपी नेता की बेटी हिरासत में; कहा - ‘मैं तो पार्क में थी’

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान एक्शन, बीजेपी नेता की बेटी हिरासत में; कहा - ‘मैं तो पार्क में थी’
दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह को हिरासत में ले लिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह को हिरासत में ले लिया। यशस्विनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दावा किया कि वह एक गुरुद्वारे के पास स्थित पार्क में बैठी थीं, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि वह केशवपुरम पुलिस स्टेशन में हैं।

जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे 2,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, 9 अक्टूबर से ही दिल्ली-NCR में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। राजधानी में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 40 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए थे। कई प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई गई थीं।

कौन हैं यशस्विनी राजे सिंह?

यशस्विनी राजे सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर से बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी हैं। वह इससे पहले NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों में भी शामिल हुई थीं। इन प्रदर्शनों में तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी। इसी दौरान यशस्विनी ने CJP अभियान का समर्थन किया था।

प्रदर्शन के दौरान कई पूर्व मुख्यमंत्री भी हिरासत में लिए गए

CJP के प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के कई बड़े नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के नाम शामिल हैं।

ममता बनर्जी को दिल्ली के साउथ एवेन्यू इलाके में पार्टी के कई सांसदों के साथ हिरासत में लिया गया। बताया गया कि जब पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्थल की ओर जाने से रोका, तो वह बस स्टॉप पर बैठ गईं। इसके बाद पुलिस उन्हें सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन के साथ बस में ले गई।

प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी के मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी। इसे पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उनके विरोध के तौर पर देखा गया। CJP के इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी।

Created On :   11 Oct 2026 1:55 AM IST

Tags

Next Story