UP Assembly Election: अयोध्या में CM योगी और अखिलेश आमने-सामने? सपा प्रमुख ने दी थी चुनाव लड़ने की चुनौती

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासत तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की चुनौती को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया है। योगी ने शनिवार को बयान दिया था कि अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए। इस चुनौती को स्वीकार करने के बाद अखिलेश यादव ने एक और बयान जारी किया है।
चुनौती स्वीकार करने पर क्या बोले अखिलेश?
सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पवन का झोंका आएगा, अहंकार सब उड़ जाएगा। अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी है। चोरों को क्लीन चिट देने वाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गए क्या?"
अयोध्या को लेकर दी प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव ने आगे लिखा, "और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरी कर देंगी, जिन्होंने सरेआम दुखी मां का अपमान करते हुए दुर्व्यवहारी दंभियों को देखा है।" उन्होंने आगे कहा कि क्या मुख्यमंत्री को अपने आंतरिक सर्वे में यह पता चला कि अयोध्या में उनकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। उन्होंने यह भी लिखा कि पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं है।
यह भी पढ़े -यूपी के मंत्रियों ने जेवर एयरपोर्ट के नामकरण फैसले का किया समर्थन, पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा
चुनौती स्वीकार करते हुए सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए। सपा प्रमुख ने दो दिन पहले अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात कही थी। इस पर सीएम योगी ने कहा, "अखिलेश जी, अयोध्या हमारी पवित्र भूमि है। वहां के विकास में कोई कमी न रहे और उत्तर प्रदेश की पहचान किसी तरह खराब न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मैं बार-बार अयोध्या जाता हूं। यह हमारी आस्था और भक्ति का केंद्र है। हम वहां चुनाव लड़ने नहीं जाते, बल्कि वहां के सर्वांगीण विकास के लिए जाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको अयोध्या से नामांकन दाखिल करने का निमंत्रण देता हूं। मैं भी वहां से चुनाव लड़ूंगा और अपना भाग्य आजमाऊंगा। निर्णय होने दें। आप आएं और मैं भी आऊंगा। लड़ाई प्यादों से क्यों होनी चाहिए? आमने-सामने की लड़ाई होनी चाहिए।"
Created On :   10 Oct 2026 10:57 PM IST












