Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, कुकी और नागा समुदाय के टकराव में 9 लोगों की मौत, 14 घर जलकर हुए राख

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, कुकी और नागा समुदाय के टकराव में 9 लोगों की मौत, 14 घर जलकर हुए राख
भारत का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क गई है। नागा और कुकी समुदाय के बीच टकाराव में बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हो गई है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क गई है। नागा और कुकी समुदाय के बीच टकाराव में बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हो गई है। 14 घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। इस घटना के बाद राज्य के कांगपोकपी जिले में शटडाउन करना पड़ा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कामजोंग जिले में एक कुकी महिला, कांगपोकपी में विलेज गार्ड और उखरुल जिले में एक पुरुष की मौत हो गई है। हिंसा के चलते कामजोंग में चसाड पुलिस स्टेशन 400 मीटर के दायरे में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। कुकी संगठन ने कांगपोकपी जिले में आज (शनिवार) शाम 6 बजे से लेकर कल (रविवार) शाम 6 बजे तक बंद का आव्ह्रान किया है।

हिंसा उस समय भड़की जब शुक्रवार रात चसाड पुलिस स्टेशन के पास फायरिंग में 42 साल की कुकी महिला और उसके पांच बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सिविल पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन और बीएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस स्टेशन के पास कथित अवैध बंकरों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

इस दौरान अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय महिलाओं ने अवैध बंकरों को हटाने के उनके ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न की। पुलिस के अनुसार, महिला टौथांग इस दौरान गोली, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई, उस वक्त चसाड टाउन के वॉलंटियर्स की कथित मनमानी गिरफ्तारी और हिरासत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। हत्या के बाद हथियार बंद समूहों और सुरक्षाकर्मियों के बीच दोबारा फायरिंग हुई। इस दौरान कुकी और नागा समुदाय के लोगों के 14 घर आग के हवाले कर दिए गए। शनिवार की सुबह 5 बजे फिर फायरिंग हुई जो कि 7 बजे तक होती रही।

Created On :   11 Oct 2026 1:09 AM IST

Tags

Next Story