Jantar Mantar Protest: CJP प्रदर्शन के बाद दिल्ली में राहत, 45 मेट्रो स्टेशन फिर खुले, इंटरनेट सेवा भी बहाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से राजधानी के 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। साथ ही, इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं। अब इन सेवाओं को दोबारा बहाल कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने इन सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े -जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, CJP का नाम लिए बगैर युवाओं के आंदोलन का समर्थन, मोदी-RSS को बताया कायर
मेट्रो स्टेशनों के लिए DMRC ने जारी किया आदेश
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है, "दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं। संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।"
गौरतलब है कि शनिवार को DMRC ने दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद करने का आदेश जारी किया था। इससे पहले दिल्ली प्रशासन ने ऐलान किया था कि आंदोलन को देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं की जानी चाहिए।
यह भी पढ़े -दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा पाबंदियों पर कांग्रेस का हमला, BJP बोली- अराजकता फैलाने की कोशिश
प्रदर्शन के दौरान ये स्टेशन हुए ज्यादा प्रभावित
जानकारी के मुताबिक, CJP के प्रदर्शन के दौरान राजधानी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन प्रभावित हुए थे। इनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला स्टेशन शामिल हैं।
Created On :   10 Oct 2026 11:52 PM IST













