CEC Controversy: CJP प्रदर्शन पर BJP-AAP भिड़े, नवीन का विपक्ष पर हमला, संजय बोले- दिल्ली को सरकार ने बनाया छावनी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश की राजधानी दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया गुट के साथ साथ कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी चीफ ने विरोधी पार्टियों पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।
नवीन का कहना है कि आज देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश की 140 करोड़ जनता जिसका सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग मिल रहा है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और ये कौन कर रहा है? इसमें दो अराजकतावादी समूह जिसमें से एक INDI गठबंधन के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहा है।
बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस और सीजेपी के इन दोनों गुटों को लेकर साफ तौर पर कहा भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है और आपकी जो अराजकतावादी प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके यह मंसूबे पूरे नहीं होंगे। ये कौन लोग हैं? जिनको जनता ने नकार दिया है। चाहे राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो या फिर अरविंद केजरीवाल हों और उनकी CJP हो, जनता ने जब इनको नकार दिया, लोकतंत्र ने सजा दी तो उससे सीखने की जगह आपने इस देश को अस्थिर करने का इरादा बना लिया। नवीन ने आगे कहा मैं कहना चाहता हूं कि ये प्रयास कहीं न कहीं राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर आप कर रहे हैं।
AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा पूरी दुनिया में यह पहला उदाहरण है, जहां एक चोर को बचाने के लिए पूरे देश को छावनी में बदल दय बदल दिया है, पूरी दिल्ली बंद कर दी गई है। दिल्ली में आने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।आप सांसद ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिर्फ एक चोर को बचाने के लिए आपातकाल से ज्यादा बुरी परिस्थिति पैदा कर दी गई है क्योंकि उस वोट चोर ने वोट चोरी करके उनकी कई सरकारें बनवाई हैं।
CJP के विरोध प्रदर्शन का AAP समर्थन कर रही है। उन्होंने सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने की के लिए जंतर-मंतर पर जाने की बात कही साथ ही लोगों से भी पहुंचने की अपील की। आप नेता ने कहा देश किसी की तानाशाही से नहीं चल सकता है, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार है। इस दौरान संजय सिंह ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही हैं। अगर आप लोगों की आवाज को दबाएंगे, तो पूरे देश में और विद्रोह आपके खिलाफ खड़ा होगा, लोगों के मन में आक्रोश पैदा होगा।
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा सरकार डर गई है और जिस तरह से राहुल गांधी पर, सासंदों पर हमला हुआ, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। पहले लोग अपनी बात मनवाने के लिए आंदोलन करते थे। अब सरकार इतनी डरी हुई है कि खुद ट्रेन बंद कर रही है। पूरी दिल्ली में ट्रेन बंद है, मेट्रो बंद है, नेट बंद है।
Created On :   10 Oct 2026 12:44 PM IST















