Jantar Mantar Protest: CJP प्रदर्शन की गूंज विदेश तक पहुंची! दिनभर के घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों से की बड़ी अपील

CJP प्रदर्शन की गूंज विदेश तक पहुंची! दिनभर के घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों से की बड़ी अपील
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की गूंज विदेश तक पहुंच गई है। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (UN) के मानवाधिकार कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की गूंज विदेश तक पहुंच गई है। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (UN) के मानवाधिकार कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। इसमें कार्यालय ने पूरे घटनाक्रम पर चिंता जाहिर की है। साथ ही, भारतीय अधिकारियों से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार का सम्मान करें और मनमाने ढंग से की गई कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करें।

कार्यालय के प्रवक्ता ने घटनाक्रम पर क्या कहा?

कार्यालय के प्रवक्ता थमीम अल-खीथान ने इस पूरे मामले का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने वाला था, लेकिन इससे पहले प्रदर्शनकारियों, आंदोलन के नेताओं, नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों, अधिवक्ताओं और मीडियाकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने इस पर चिंता जाहिर की और कहा, "हम अधिकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार का पूरी तरह सम्मान करने और उसे सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं।"

अधिकारियों से की अपील

यूएन मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता ने भारतीय अधिकारियों से आग्रह किया कि कानून लागू करने वाले कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों से निपटते समय बहुत सावधानी बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि देश को अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धताओं के अनुरूप काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा किया जाना चाहिए।"

सीजेपी का प्रदर्शन

बताते चलें कि सीजेपी ने 10 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी नेताओं समेत देशभर से लोग दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उन्हें प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर तक नहीं पहुंचने दिया गया और रास्ते से ही हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस दौरान 2 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि, रात तक कई लोगों को रिहा कर दिया गया, लेकिन पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई नेताओं को रिहा नहीं किए जाने की बात सामने आई थी।

Created On :   11 Oct 2026 12:21 AM IST

Tags

Next Story