CJP Protest: CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के 30 रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव, नई दिल्ली-सेंट्रल दिल्ली जाने से पहले जान लें कौन से रास्ते रहेंगे प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार, 11 अक्टूबर को सीजेपी के प्रदर्शन के कारण कई सड़कों पर आने-जाने में परेशानी हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर सुबह 6 बजे से गाड़ियों के रास्ते बदले गए हैं। ऐसे में अगर आप आज कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले रास्तों की जानकारी जरूर ले लें। खासकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने वाले लोग घर से थोड़ा जल्दी निकलें। पुलिस ने लोगों से बेवजह बाहर निकलने से बचने और ट्रैफिक से जुड़ी नई जानकारी देखते रहने की अपील की है।
यह भी पढ़े -27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट, राज्य सरकार जल्द दायर करे एसएलपी
दिल्ली की इन 30 जगहों पर बदले रास्ते
दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में कई जगहों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इनमें ये रास्ते और चौराहे शामिल हैं-
- शंकर रोड गोलचक्कर से वंदे मातरम टी-पॉइंट
- धौला कुआं फ्लाईओवर
- झंडेवालान गोलचक्कर
- पंचकुइयां गोलचक्कर
- मंडी हाउस गोलचक्कर
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक
- राम चरण अग्रवाल चौक
- मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- गुरु नानक चौक
- चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस का आउटर सर्कल
- भैरों रोड और रिंग रोड का टी-पॉइंट
- लोधी रोड फ्लाईओवर
- नीला गुंबद गोलचक्कर
- मदरसा टी-पॉइंट
- सम्राट होटल गोलचक्कर
- सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग का चौराहा
- भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- रिंग रोड और सैन मार्टिन मार्ग का टी-पॉइंट
- अशोक रोड और जंतर-मंतर रोड का गोलचक्कर
- विंडसर पैलेस गोलचक्कर
- टॉल्स्टॉय रोड और जनपथ का चौराहा
- रेल भवन गोलचक्कर
- जय सिंह रोड और संसद मार्ग का चौराहा
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और बाराखंबा रोड का टी-पॉइंट
- गोल डाकखाना गोलचक्कर
- पटेल चौक गोलचक्कर
- जय सिंह रोड और अशोक रोड का टी-पॉइंट
- RML अस्पताल गोलचक्कर
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और संसद मार्ग का टी-पॉइंट
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले ध्यान दें
अगर आपको रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाना है तो यात्रा के लिए ज्यादा समय लेकर निकलें। रास्ते में जाम लगने या गाड़ियों के रास्ते बदलने से पहुंचने में देर हो सकती है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें। घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी जरूर देख लें जिससे बीच रास्ते में मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
ट्रैफिक की नई जानकारी कहां मिलेगी?
बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने बताया है कि जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक के नियमों में बदलाव किया जा सकता है। मौके की स्थिति देखकर कुछ पाबंदियों में राहत भी दी जा सकती है। इसलिए लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नई जानकारी देखते रहना चाहिए। वहीं, अगर रास्ते या ट्रैफिक से जुड़ी कोई मदद चाहिए तो इन नंबरों पर आप संपर्क कर सकते हैं-
ट्रैफिक हेल्पलाइन: 1095
दूसरा हेल्पलाइन नंबर: 011-25844444
Created On :   11 Oct 2026 10:14 AM IST












