Dussehra Rally 2026: संजय राउत की भविष्यवाणी, अप्रैल 2027 में गिर जाएगी मोदी सरकार! दशहरा रैली में BJP पर बरसे

संजय राउत की भविष्यवाणी, अप्रैल 2027 में गिर जाएगी मोदी सरकार! दशहरा रैली में BJP पर बरसे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) की वार्षिक दशहरा रैली का आयोजन मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में किया गया। इसमें पार्टी के सांसद संजय राउत भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी पर तीखा हमला बोला। साथ ही दावा करते हुए कहा कि अगले साल अप्रैल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हट जाएगी।

CEC और PM मोदी पर साधा निशाना

संजय राउत ने दशहरा रैली के मंच से बताया, "मेरी भविष्यवाणी है कि अप्रैल 2027 के आखिरी हफ्ते में मोदी सरकार गिर जाएगी।" उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि किस मुहूर्त पर आपने राम मंदिर बनाया? साथ ही कहा कि अब वह उनका मुहूर्त बनाएंगे। अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में उनकी सरकार गिर जाएगी। इसके अलावा उन्होंने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वह CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह कोशिश काम नहीं आएगी।

विदेशों में प्रदर्शनों पर दी प्रतिक्रिया

उद्धव गुट के नेता का कहना है, "अल्बानिया नाम के देश के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट जलाया। सुप्रीम कोर्ट क्यों जलाया? क्योंकि लोग वहां के भ्रष्टाचार से तंग थे, इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया। इटली, फ्रांस, बेल्जियम में लोग सड़कों पर हैं और भारत देश में भी लाखों-लाखों लोग सड़कों पर हैं। अब लोग मोदी-शाह से नहीं डरते, बल्कि मोदी और शाह अब लोगों से डरने लगे हैं।"

उद्धव ठाकरे ने BJP पर किया हमला

संजय राउत के अलावा शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला। उन्होंने सत्ताधारी पार्टियों के नेताओं को घेरने का काम किया।

Created On :   21 Oct 2026 12:40 AM IST

Tags

Next Story