Abhijeet Dipke on Cockroach Effigy: रावण के साथ 'कॉकरोच' का पुतला जलाने को बताया फ्री की पब्लिसिटी, दिपके बोले - थैंक्यू
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज (मंगलवार, 20 अक्टूबर) धूमधाम के साथ दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले को जलाकर बुराई पर अच्छाई का प्रतिक माना जाता है। हालांकि, इस बार दिल्ली में दशहरा का नजारा कुछ अलग देखने को मिल रहा है। दिल्ली के प्रसिद्ध केशव रामलीला कमेटी, एनएसपी पीतमपुरा ने रावण के साथ-साथ गंदगी के प्रतीक के रूप में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला जलाने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े -'आरोपियों का काम तमाम कर दे पुलिस', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान
कॉकरोच का पुतला जलाने पर दिपके ने दी प्रतिक्रिया
इस पर अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कॉकरोच का पुतला जलाने पर आभार जताया है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में दिपके ने लिखा, 'फ्री की पब्लिसिटी के लिए शुक्रिया।'
बता दें, दिल्ली में कॉकरोच का पुतला जलाने का ऐलान मॉडल टाउन से बीजेपी विधायक अशोक गोयल देवराहा ने किया है। उन्होंने बताया कि इस परंपरा को केशव रामलीला कमेटी सालों से निभाते आया है। हर साल की तरह इस बार भी तीन मुख्य पुतलों के साथ एक चौथा पुतला भी जलाती है, जो समाज में फैली किसी बड़ी बुराई का प्रतीक होता है।
यह भी पढ़े -महानवमी पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से सुख-समृद्धि की कामना
बीजेपी विधायक ने की थी घोषणा
उन्होंने बताया कि इससे पहले कमेटी द्वारा आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रतीक के रूप में पुतले जलाए जा चुके हैं। इस बार कमेटी ने निर्णय लिया है कि वह गंदगी के प्रतीक के रूप में कॉकरोच का पुतला जलाएगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय सभी सदस्यों ने मिलकर लिया है ताकि एक सकारात्मक संदेश दिया जा सके।उन्होंने कहा, हमारे घर के अंदर की गंदगी हो, घर के बाहर की हो या समाज में फैली हुई गंदगी, हम सबको मिलकर उसे भगाना होगा।
विधायक ने कहा कि मुझे लगता है कि इस पहल से एक सकारात्मक संदेश जाएगा और गंदगी को हटाने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कॉकरोच को सिर्फ गंदगी के प्रतीक के तौर पर चुना गया है।
उन्होंने कहा, हमने तो गंदगी के प्रतीक के रूप में कॉकरोच को चुना है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उसी के अनुरूप काम कर रहे हैं, जो अराजक हैं और नक्सल सोच के साथ काम कर रहे हैं। वे देश के संविधान और कानून को नहीं मानते।
Created On :   20 Oct 2026 4:54 PM IST













