Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से भड़के वारिस पठान, बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीबारी मामले में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने बयान जारी किया है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताया और इसकी कड़ी निंदा की है। साथ ही, उन्होंने मुंबई के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि किसी भी बॉलीवुड सुपरस्टार ने इस घटना के बारे में एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया है। वे लोग खामोश बैठे हैं।
यह भी पढ़े -टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों शूटरों को बीच रास्ते से वापस कोटा थाने ले गई पुलिस
फायरिंग पर क्या बोले?
न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए वारिस पठान ने कहा, "टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना बेहद गंभीर है। मैं इसकी निंदा करता हूं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार के दिन इस तरह की घटना होती है। नवरात्र के दौरान भीड़ वाली जगह पर कुछ गुंडे आते हैं और फायरिंग करते हैं। यह बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना है और मुंबई में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठते हैं।"
सलमान खान और बाबा सिद्दीकी को लेकर क्या कहा?
AIMIM प्रवक्ता ने बताया, "पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। हम तो कब से बोल रहे हैं और देख रहे हैं कि कभी सलमान खान के साथ घटना हुई, तो बाबा सिद्दीकी को तो जान से ही मार दिया गया और अब देखिए, टाइगर श्रॉफ के ऊपर फायरिंग की गई। ये पकड़े जाते हैं, तो आप बोलते हैं कि इनके ऊपर सख्त कार्रवाई करेंगे, ताकि इसके बाद कोई इस तरह की घटना न कर सके, लेकिन देखने में तो कुछ और ही आ रहा है।"
यह भी पढ़े -टाइगर से पहले कपिल शर्मा और बाबा सिद्दीकी तक... सलमान खान के करीबियों को कब-कब मिली धमकी, कहां हुई फायरिंग?
'मुंबई के लोगों की फिक्र'
वारिस पठान का आगे कहना है, "हम मुंबई के नागरिक हैं, हमें तो लोगों की जान की फिक्र है। हमें अपनी भी जान की फिक्र है, हम भी खुले घूमते हैं। अगर इसी तरह होता रहा, तो हमारी जान की सुरक्षा कौन करेगा? मुंबई में वर्ल्ड फेमस सुपरस्टार्स रहते हैं। मैं भी मुंबई में रहता हूं। बॉलीवुड के अंदर मेरे भी कुछ दोस्त हैं। हैरानी इस बात की है कि किसी भी बॉलीवुड सुपरस्टार ने इस घटना को लेकर एक भी पोस्ट नहीं किया है।"
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स पर दी प्रतिक्रिया
AIMIM नेता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स को नसीहत देते हुए कहा, "आप किसानों के मुद्दे पर चुप रहे, बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे हैं, आप चुप रहे, SIR का मुद्दा आया, तो चुप रहे। आप हर बार चुप्पी साधकर बैठ जाते हैं। आपकी यह चुप्पी डर और घबराहट को दर्शाती है। एक दिन यह आपको लेकर डूब जाएगी। अरे, आवाज तो उठाइए आप। सब खामोश बैठे हैं। हम लोग तो आवाज उठा रहे हैं, सरकार को घेर रहे हैं कि आपको कानून-व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, ताकि मुंबई जैसे शहर में इस तरह की घटना न हो।"
Created On :   20 Oct 2026 12:50 AM IST













