गोलीबारी की चश्मदीद: 'टाइगर बेटा पर गोली चला दी', फायरिंग के वक्त लाइव थी महिला ब्लॉगर, बताया आंखों देखा हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ। गनीमत की बात यह रही कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके ड्राइवर इस घटना में घायल हो गए हैं। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों को लेकर मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी महिला का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना का आंखों देखा हाल बताया है।
यह भी पढ़े -शिवसेना शिंदे गुट की रूपाली अमोल जाधव को राहत नहीं, दूसरे मामले में सुनवाई को मोबाइल से रिकॉर्डिंग करना व्यक्ति को पड़ा भारी
हमले पर प्रत्यक्षदर्शी महिला ने क्या कहा?
बदमाशों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार निकल रही थी। इस दौरान सलमा शेख नाम की एक महिला ब्लॉगर वहीं पर मौजूद थीं, जिन्हें वीडियो में देखा जा सकता है। वह एक्टर को देखते ही उनसे बात करने की इच्छा जाहिर करती हैं। इसी बीच वहां मौजूद भीड़ टाइगर की गाड़ी को घेर लेती है और उनकी तस्वीरें खींच रही होती है। तभी वहां कई राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई देती है।
'टाइगर बेटा पर चला दी गोली'
इसी दौरान भीड़ में से ही कोई बताता है कि टाइगर पर हमला हो गया है। इस पर प्रत्यक्षदर्शी महिला का कहना है, "ये कैसे हमला हो गया? टाइगर बेटा पर गोली चला दी। गोली मारके भाग गए वो लोग। जल्दी इन्हें पट्टी भागो। बाप रे, ये तो बहुत गलत हो गया।" बताते चलें कि सलमा शेख गोलीबारी के दौरान लाइव थीं और उन्होंने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद किया।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, जीएसटी जुर्माना 25,000 से घटाकर 10,000 रुपए किया, ये बड़े बदलाव भी हुए
महिला बाद में कहती हैं कि हमलावर गोली चलाने के बाद भाग निकले। यह सबकुछ अचानक से हो गया। इस दौरान कुछ भी पता नहीं चला कि कब, कैसे और क्या हुआ। जब तक हमें कुछ समझ में आता, तब तक वारदात हो चुकी थी।
दो ने चलाई गोली?
दरअसल, रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इस दौरान उनके ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि तीनों हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, जिनमें से दो ने गोली चलाई, जबकि एक बाइक पर ही बैठा रहा।
Created On :   19 Oct 2026 12:30 AM IST












