लोकतंत्र खत्म होने...: 'रिजीम चेंज' पर भड़के चिराग पासवान, कांग्रेस और नेहा बोरा को लेकर दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, पटना। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहे हैं और सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस बात की सोच रखना भी कि यहां इस प्रकार से रिजीम चेंज किया जा सकता है, चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी की सोच है कि पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाया जा सके।
यह भी पढ़े -'यह तो एक अलग ही स्तर का फ़्रॉड चल रहा...' दो उंगलियों पर स्याही लगाने वाले मामले में पटना प्रशासन ने किया स्पष्ट
विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर हमला बोला, "जो लोग पूरी तरह से लोकतंत्र खत्म होने की दुहाई देकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, क्या ये लोकतंत्र को खत्म करना नहीं है? इनकी इसी सोच की वजह से ही देश की जनता इनसे और दूर होगी। जनता इन्हें इस तरीके से नकार देगी कि 2029 तो छोड़िए, 2034 के चुनाव में भी ये लोग आसपास नहीं आएंगे।"
उन्होंने बताया, "इतिहास गवाह रहा है कि जहां-जहां रिजीम चेंज हुआ है, वहां सत्ता परिवर्तन दूसरे तरीकों से हुआ है, दूसरी ताकतों के हस्तक्षेप से हुआ है, विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप से हुआ है। भारत में जब भी ऐसा हुआ है, तो वह चुनावी प्रक्रिया का इस्तेमाल करके किया गया है। ऐसे में 'रिजीम चेंज' जैसे शब्द का इस्तेमाल करना, आखिर क्या चाहते हैं ये लोग?"
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के 'डिजिटल सत्याग्रह' पर चिराग पासवान ने ली चुटकी, कांग्रेस नेता को दी ये नसीहत
नेहा बोरा को लेकर क्या बोले?
चिराग पासवान ने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को लेकर कहा, "कांग्रेस ने जिस लड़की की तस्वीर अपने पोस्टर पर लगा रखी है, जिसे वे अपना पोस्टर-गर्ल कहकर उसकी बातों का प्रचार कर रहे हैं, वो बांग्लादेश की दुहाई दे रही है। क्या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं? क्या ऐसी परिस्थितियां लाना चाहते हैं हमारे देश में कि बांग्लादेश जैसा आगजनी का माहौल हो जाए? नेपाल जैसा आगजनी का माहौल हो जाए? या सारे यूरोपीय देशों को ही देख लें, फ्रांस से लेकर इटली के मिलान तक, उन देशों के क्या हाल हो रखे हैं। क्या इस तरीके से भारत की सारी धरोहर को जला देना चाहते हैं? अराजकता लाना चाहते हैं?"
उनका आगे कहना है, "यह दर्शाता है कि कांग्रेस इतनी हताश और निराश हो गई है। इनको पता है कि जनता इनका साथ नहीं देती और इसीलिए ये चुनाव लड़कर चुनाव जीत नहीं सकते हैं। इसलिए रिजीम चेंज का अलाप लिया जा रहा है और इनके नेता-प्रवक्ता उसे कवर अप कर रहे हैं। वो बता रहे हैं कि रिजीम चेंज की सोच है। ऐसे नहीं होता है।"
Created On :   18 Oct 2026 9:12 PM IST












