Kiren Rijiju: PM मोदी के सपोर्ट में ओवैसी ने एलन मस्क की लगाई क्लास, तो BJP ने विपक्ष पर कसा तंज, बताया 'एंटी इंडिया गैंग'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को एलन मस्क से जुड़े विवाद पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की सरहाना की। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज भी कसा। रिजिजू ने कहा कि कभी-कभी असदुद्दीन ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी की बातें करते हैं। हालांकि, हम उनकी कट्टर मुस्लिम-केंद्रित नीतियों का विरोध करते हैं।
किरेन रिजिजू ने की ओवैसी की सरहाना
किरेन रिजिजू ने कहा, 'अगर विपक्ष के कुछ नेता हमारी बात नहीं सुनना चाहते हैं, तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए। अब यह साफ है कि एंटी-इंडिया गैंग कौन है?' बता दें, हाल ही में लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क की ओर से भारत के राजनीतिक और बिजनेस से जुड़े फैसलों पर दिए बयान को लेकर कटाक्ष किया था। उन्होंने साफ कर दिया कि पीएम मोदी के विरोध का मतलब यह नहीं है कि किसी बाहरी गोरे कारोबारी को देश की राजनीतिक सत्ता पर सवाल उठाने का मौका दिया जाए।
ओवैसी ने एलन मस्क पर हमला करते हुए कहा था, 'कोई गोरा हमें हुक्म नहीं दे सकता। नरेंद्र मोदी से मेरे 100 मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मैं अपने देश और संवैधानिक पद का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। हमें दुनिया में सबसे सस्ता डेटा मिल रहा है।'
यह भी पढ़े -'पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं', राहुल गांधी ने सुनी छात्रों की आपबीती, केरल होम मिनिस्टर को किया फोन
ओवैसी ने एलन मस्क पर साधा निशाना
हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘एलन मस्क कैसे हमारे भारत के प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बात लिखता है। हम नरेंद्र मोदी के हमेशा खिलाफ थे और रहेंगे। मगर वो किसी और को भारत का प्रधानमंत्री बोल रहा है। देश के संसाधन कैसे इस्तेमाल होंगे, वो देश तय करेगा। एक गोरा हमें डिक्टेट करेगा?’
उन्होंने कहा, 'भारत में जो डेटा के चार्ज हैं, वो पूरी दुनिया में सबसे कम हैं। हम तो उम्मीद कर रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री आप एक बार 56 इंच का सीना दिखा दीजिए और एलन मस्क को बोलिए- Nothing Doing! बाय बाय!'
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश में काम कर रहे हैं और जो लोग देश के नागरिक हैं, उनका हित सुरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी पर उम्मीद जताते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि देश के किसी नागरिक का पेट काटकर, आप किसी गोरे के पेट को बड़ा नहीं करेंगे।
जानें पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा विवाद अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की डेटा कंपनी स्टारलिंक को भारत में बिजनेस शुरू करने की मंजूरी देने में हो रही देरी से जुड़ा है। जिसे लेकर एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि भारत में कारोबारी हित उनकी कंपनी के बाजार में एंट्री में मुश्किल बन रही है। इस दौरान मस्क ने अपने एक X पोस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री कहकर भी संबोधित किया था। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
Created On :   17 Oct 2026 8:21 PM IST














