Rahul Gandhi On Modi Government: ‘आज नहीं तो कल जनता न्याय मांगेगी’, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार पर बरसे राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, पणजी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि मैं देश के हर राज्य से कहता हूं कि प्रधानमंत्री ने चोरी की है, लेकिन मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं होता। क्योंकि ये लोग बहुत अच्छी से जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा।
राहुल ने यह बात गोवा कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान 'गोय राखोन यात्रा' के दौरान कही। बता दें कि कांग्रेस की यह यात्रा 28 दिन चलती और आज यानि रविवार को इसका समापन हुआ। राज्य में अगले साल चुनाव हैं, ऐसे में पार्टी की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।
'रात को सो नहीं पा रहे ज्ञानेश कुमार'
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे हैं। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी नींद नहीं आती है। क्योंकि उनको ये अच्छे से पता है कि आज नहीं तो कल जनता उनसे न्याय जरूर मांगेगी। कांग्रेस पार्टी को संविधान का रखवाला बताते हुए राहुल ने कहा कि अब ये लोग हमसे नहीं बच सकते।
यह भी पढ़े -PM मोदी के सपोर्ट में ओवैसी ने एलन मस्क की लगाई क्लास, तो BJP ने विपक्ष पर कसा तंज, बताया 'एंटी इंडिया गैंग'
'सबसे ज्यादा बेरोजगार गोवा में'
राहुल ने गोवा की बीजेपी सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने और भू माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के सबसे सुंदर स्थानों में से एक गोवा है, यहां का कल्चर भी अच्छा है। लेकिन यहां की सरकार स्थानीय लोगों की जमीन छीनकर बाहरी लोगों को करोड़ों में बेच रही है। पहले के मास्टर प्लान को भी इन लोगों ने रद्द कर दिया। इनका काम केवल पैसा बनाना है, आपकी जमीन छीनकर अरबपतियों को देना है।
राहुल ने लोगों से कहा कि यदि आपको अपनी जमीन बिकने से बचाना है तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस को बंपर बहुमत से जिताना होगा।
वहीं बेरोजगारी का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी गोवा में है। लोग गोवा छोड़कर विदेश जा रहे हैं। बस बीजेपी के लोग बेईमानी करके अरबपति बन रहे हैं।
Created On :   18 Oct 2026 5:45 PM IST














