Journalist Richa Parashar Files Complaint: महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, FIR की मांग तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शनिवार को महिला पत्रकार ऋचा पराशर ने शिकायत दर्ज कराई। नई दिल्ली के डीसीपी के पास शिकायत में महिला पत्रकार ने राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर की मांग की। दरअसल, यह मामला 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का है। जब रिपोर्टिंग के दौरान तीन महीने की गर्भवती पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और आपराधिक बल का प्रयोग किया गया था।
यह भी पढ़े -SIR और CEC पर विवाद के बीच विपक्ष चाहता है 'सत्ता परिवर्तन'! BJP के आरोपों पर TMC, कांग्रेस ने किया पलटवार
महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की शिकायत
महिला पत्रकार की शिकायत में भारतीय नागरिक सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बजाय भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। इनमें धारा 74 के तहत महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने का प्रावधान शामिल है।
इसके अलावा, धारा 115(2) में जानबूझकर चोट पहुंचाने की सजा, धारा 131 में गंभीर और अचानक उकसावे के बिना हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने और धारा 125 में लापरवाही या उतावलेपन से ऐसा काम करने से जुड़े प्रावधान हैं, जिससे किसी की जान या सुरक्षा को खतरा हो सकता है। वहीं, धारा 3(5) के तहत साझा इरादे से किए गए अपराध के लिए संयुक्त जिम्मेदारी तय करने का प्रावधान है।
यह भी पढ़े -'पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं', राहुल गांधी ने सुनी छात्रों की आपबीती, केरल होम मिनिस्टर को किया फोन
राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की करने का आरोप
दरअसल, आंदोलन की कवरेज कर रहीं महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले पर सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि ऋचा पाराशर रात करीब 10 बजे अस्पताल पहुंची थीं। उन्हें बिना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे ही भर्ती कर लिया गया था। अस्पताल में भर्ती करने से पहले उनकी जांच भी की गई थी। पत्रकार के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
Created On :   17 Oct 2026 10:25 PM IST













