MP में बढ़ी सियासी हलचल!: राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव! बाहरी नेता या संत-समाज से जुड़े चेहरे को मिलेगा मौका?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजनीति में डॉ. एल. मुरुगन के केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद सर्दी के शुरुआती मौसम में ही सियासी माहौल गरमा दिया है। डॉ. मुरुगन के इस्तीफे के बाद बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर अब उपचुनाव की चर्चाएं तेजी से होने लगी है। मुरुगन का राज्यसभा में कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था, इसलिए खाली सीट पर नए सदस्य का चुनाव शेष कार्यकाल के लिए होगा।
चुनाव कब हो सकता है?
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से अभी राज्यसभा उपचुनाव की तारीख को आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है। इसके लिए जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। लेकिन चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले बीजेपी नेता भोपाल से लेकर दिल्ली दरबार की चौखट पर दस्तक देने लगे है। ऐसे में सबकी नजरें आगामी चुनावी तारीख और बीजपी के चुनावी उम्मीदवार पर टिकी हुई है। बीजेपी संगठन ऐसे किसी व्यक्ति को राज्यसभा भेज सकती है, जिसे आगामी समय में मोदी कैबिनेट विस्तार में भी शामिल होने की उम्मीद अधिक होगी।
सबसे बड़ा सवाल-भाजपा किसे उम्मीदवार बना सकती है?
अभी तक किसी उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन भाजपा की ओर से किसी दूसरे राज्य के वरिष्ठ नेता को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने की संभावना अधिक है। इसे संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
संभावित नामों की जाए तो फिलहाल तीन तरह के विकल्पों पर पार्टी के भीतर चर्चाएं चल रही है।
केंद्रीय संगठन का कोई वरिष्ठ नेता, भाजपा किसी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी को मौका दे सकती है।
मध्य प्रदेश भाजपा का कोई सीनियर नेता,राज्य के ऐसे नेता का नाम सामने आ सकता है, जो लंबे समय से संगठन या सरकार में सक्रिय हो।
दूसरे राज्य का कोई बड़ा राजनीतिक चेहरा, मध्य प्रदेश में बाहरी नेता को राज्यसभा भेजने की संभावना भी अधिक है, मार्च 2027 तक गोवा, उत्तराखंड, पंजाब,मणिपुर, उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में संभावना है कि इन राज्यों से आने वाले किसी वरिष्ठ नेता को बीजेपी राज्यसभा चुनाव में भेज सकती है। पंजाब के एक नेता को बीजेपी पहले ही मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेज चुकी है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर या उत्तरप्रदेश के किसी बीजेपी नेता को उच्च सदन में भेजने की तैयारी में है। अटकलें ये भी लगाई जा रही है कि बीजेपी किसी नेता को दरकिनार कर किसी संत-समाज से आने वाले को उच्च सदन में भेज सकती है, जिसका लाभ आगामी समय में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के चुनावों में उठाया जा सकें। अभी ऐसा कोई आधिकारिक दावा नहीं किया जा सकता है, लेकिन सियासी हलकों में ऐसी चर्चाएं चल रही है।
चुनाव में भाजपा की स्थिति ?
राज्यसभा चुनाव में विधायक मतदान करते हैं और प्रक्रिया आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत एकल संक्रमणीय मत से होती है। मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है। इसलिए इस एक सीट के उपचुनाव में भाजपा विधायकों का संख्याबल मजबूत है।
फिलहाल सबसे अहम सवाल यही है कि सत्तारूढ़ बीजेपी इस सीट को मध्य प्रदेश के किसी नेता को देती है या राष्ट्रीय स्तर के किसी नेता को। चुनाव आयोग की अधिसूचना और भाजपा उम्मीदवार की सूची आने के बाद ही तारीख व उम्मीदवार की तस्वीर स्पष्ट होगी।
Created On :   17 Oct 2026 6:20 PM IST












