LK Advani Hospitalized: लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार देर शाम दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 98 साल के आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हॉस्पिटल लाया गया था, जहां वो पल्मोनरी डिपार्टमेंट में एडमिट हैं। पल्मोनरी डिपार्टमेंट में फेफड़ों और सांस से संबंधित समस्याओं का ट्रीटमेंट किया जाता है। इससे पहले इसी साल मई में भी आडवाणी हेल्थ खराब होने के चलते अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। वो कुछ दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे और स्वस्थ होने के बाद घर लौट आए थे।
यह भी पढ़े -सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
हॉस्पिटल में भर्ती होने से कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने आडवाणी से मुलाकात की थी। पीएम ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आडवाणी ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में अहम योगदान दिया है। देश के विकास में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।
आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (आज का पाकिस्तान) में हुआ था। वह 15 साल की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे। 1947 में हुए बंटवारे के बाद आडवाणी का परिवार कराची से भारत आ गया। इसके बाद वह जनसंघ पार्टी से जुड़ गए। 1980 में बीजेपी की स्थापना के बाद उन्होंने पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दिया।
यह भी पढ़े -लालकृष्ण आडवाणी, जगदीप धनखड़ को एसआईआर नोटिस मिलने से भड़के खरगे, EC पर राजनेताओं को निशाना बनाने का लगाया आरोप
वह तीन बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उन्हें इस पद रहते हुए पूरे देश में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ा। जिस पार्टी ने 1984 लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटें जीती थी, वह 1985 के चुनाव में 85 सीटें जीतने में कामयाब रही।
आडवाणी बीजेपी नीत एनडीए सरकार (1998-2004) में केंद्रीय गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के पदों पर। इसके बाद यूपीए सरकार के समय उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी संभाला।
Created On :   16 Oct 2026 11:50 PM IST













