Mamata Banerjee On CJP Protest: अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने को लेकर सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी, बताया अघोषित आपातकाल

अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने को लेकर सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी, बताया अघोषित आपातकाल
कॉकरोच जनता पार्टी ने आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' रैली बुलाई थी। आसपास के इलाके में धारा 163 लागू होने के चलते दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को वहां जाने नहीं दिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' रैली बुलाई थी। आसपास के इलाके में धारा 163 लागू होने के चलते दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को वहां जाने नहीं दिया।

वह विपक्ष दल के एक प्रवक्ता के घर रुके थे, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को भी मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर ममता बनर्जी ने सवाल खड़े किए हैं।

बंगाल की पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली पुलिस ये क्या कर रही है? क्या अभिषेक को केवल इसलिए कस्टडी में लिया है, क्योंकि उन्होंने तिरंगा अपने हाथ में थाम रखा है। ये सोचना वाली बात है कि आजाद भारत के युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का शांतिपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने के लिए हिरासत में लिया गया है।

'ये अघोषित आपातकाल'

बनर्जी ने कहा कि ये सब अघोषित आपातकाल से कम नहीं है। असहमति से डरने वाली सरकार, युवा पीढ़ी को डरा-धमकाकर चुप कराने का प्रयास कर रही है। यह एक ऐसा फासीवादी रवैया है जो उसके खिलाफ उठने वाली आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकती।

उन्होंने आगे कहा कि अभिजीत, आशुतोष और सौरव भारत के युवाओं के साहस, जमीर और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। किसी की आवाज दबाकर आप पूरी पीढ़ी को चुप नहीं करा सकते। आपकी दीदी आपके साथ मजबूती से खड़ी है। कोई भी धमकी, कोई भी हिरासत या सत्ता का कोई भी दुरुपयोग लोकतंत्र की भावना को कुचल नहीं सकता. जागो, भारत! लोकतंत्र, आजादी और असहमति जताने के अधिकार की यह लड़ाई जारी रहेगी।

इससे पहले दीपके की गिरफ्तारी पर कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभिजीत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह सरकार युवाओं के राष्ट्रीय ध्वज लहराने से इतनी डरी हुई है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'तिरंगा तो लहरा कर रहेगा, रोक सको तो रोक लो।'

Created On :   16 Oct 2026 7:58 PM IST

Tags

Next Story