Vande Mataram controversy: वंदे मातरम् विवाद पर संजय सिंह का BJP-RSS पर तीखा वार, बोले- देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो छंद गाए थे, जिस पर राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को घेरा है। उनका कहना है इस देश असली मुद्दों पर ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब संसद में वंदे मातरम् बिल लाया गया था, इस दौरान उनकी पार्टी ने इसका समर्थन किया था। इसके साथ ही कहा कि देशभक्ति या वंदे मातरम् से भाजपा और आरएसएस का कोई लेना-देना ही नहीं है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस के वंदे मातरम् की दो कड़ी गाने के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया, कांग्रेस पर लगाया देश और वंदे मातरम् को तोड़ने का आरोप
BJP और RSS पर क्या कहा?
संजय सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "बीजेपी नेताओं के पूर्वजों ने राष्ट्रगान को 'आइटम ऑफ इंटरटेनमेंट' कहा था। RSS की मैगजीन 'ऑर्गनाइजर' है। मैंने उसका 28 दिसंबर, 1949 का अंक अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है, आप उसे देख सकते हैं।"
यह भी पढ़े -कांग्रेस के वंदे मातरम् गायन के फैसले पर BJP प्रवक्ता का हमला, कहा- बेहद शर्मनाक और निंदनीय
जिन्ना को लेकर दी प्रतिक्रिया
आप नेता हेडगेवार का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तिरंगे का विरोध किया था और 52 सालों तक इसे फहराया नहीं था। उन्होंने कहा कि जिन्ना के साथ मिलकर इन्होंने सरकार बनाई थी और उनकी तारीफ करने के लिए लालकृष्ण आडवाणी गए थे। उन्होंने बताया कि इसका जिक्र जयवंत सिंह की किताब में भी है। उन्होंने बीजेपी को याद दिलाते हुए कहा कि आप उस संगठन से आते है, जिनके पूर्वजों ने देश के साथ गद्दारी की थी।
Created On :   20 Aug 2026 11:57 PM IST













