MP News: कांग्रेस के वंदे मातरम् की दो कड़ी गाने के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया, कांग्रेस पर लगाया देश और वंदे मातरम् को तोड़ने का आरोप

कांग्रेस के वंदे मातरम् की दो कड़ी गाने के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया, कांग्रेस पर लगाया देश और वंदे मातरम् को तोड़ने का आरोप
देश की एकता और अखंडता पर कांग्रेस का प्रहार, मंत्री ने कांग्रेस की फूट डालो और राज करो की मानसिकता का परिचायक बताया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वंदे मातरम् की दो कड़ी गाने पर राजनीति गरमा गई है। मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के वंदे मातरम् की दो कड़ी गाने के बयान पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कांग्रेस ने इस देश को और वंदे मातरम् को तोड़ने का काम किया है। मंत्री सारंग ने कांग्रेस के निर्णय को सीधे सीधे देश की एकता और अखंडता पर प्रहार बताया है।

मंत्री सारंग ने आगे कहा वंदे मातरम् वो तराना है जिसको गाते हुए हमारे सैकड़ों क्रांतिकारियों ने अपने आप को शहीद किया और देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कांग्रेस लगातार देश में पाप करती रही। यह कांग्रेस की फूट डालो और राज करो की मानसिकता का परिचायक है। बीजेपी नेता ने कांग्रेस की सोच को दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक कहा है।

Created On :   20 Aug 2026 3:23 PM IST

Tags

Next Story