- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंत्री विश्वास सारंग ने मध्यप्रदेश...
MP News: मंत्री विश्वास सारंग ने मध्यप्रदेश दौरे को लेकर राहुल गांधी को दी सलाह, समाज तोड़ने वाले भाषण ना दें, अनुमति को लेकर कही बड़ी बात..

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में शामिल मंत्री विश्वास सारंग ने इंदौर में राहुल गांधी के दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है, मंत्री सारंग ने राहुल गांधी के कार्यक्रम और अनुमति को लेकर स्पष्ट करते हुए कहा हमने अनुमति नहीं रोकी है और ना ही राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के दौरे का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी में गंभीरता नहीं है।
बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर सवाल उठाते हुए उनसे परिपक्वता (Maturity) दिखाने और देश को विभाजित करने वाली भाषा से दूर रहने की भी सख्त सलाह दी है।
उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी मध्यप्रदेश आकर स्क्रिप्टेड भाषण ना बोले, देश को तोड़ने और समाज में विभेद करने वाली भाषा मत बोलना, मैच्योरिटी और गंभीरता की बात करना, ऐसा कोई भाषण ना दें जिससे हिंदुस्तान को नुकसान हो, उन्होंने विपक्ष के नेता से अपील करते हुए कहा राजनीति के स्तर को बनाकर रखे , हालांकि मंत्री सारंग ने कांग्रेस सांसद पर बड़ा आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि राहुल गांधी को हिंदुस्तान का कोई ज्ञान नहीं है, कांग्रेस को केवल राजनीति करनी है, उन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है, विकास के लिए भाजपा तत्पर है और पूरी तरह से कटिबद्ध है।
Created On :   12 Sept 2026 2:25 PM IST













