MP News: जबलपुर, रीवा और सागर में नए संभाग अपर आयुक्त बनाए गए

जबलपुर, रीवा और सागर में नए संभाग अपर आयुक्त बनाए गए
सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को अलग-अलग संभाग का अपर आयुक्त बनाया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को अलग-अलग संभाग का अपर आयुक्त बनाया है। सरकार ने तीन संभागों जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के अपर आयुक्तों में बदलाव किया है।

मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव आईएएस दिनेश कुमार मौर्य को जबलपुर संभाग का अपर आयुक्त (राजस्व) नियुक्त किया गया है। ऊर्जा विभाग के अवर सचिव भाप्रसे कैलाश वानखेड़े को रीवा संभाग का अपर आयुक्त(राजस्व) नियुक्त किया गया है।

जनजातीय विभाग के अपर सचिव अमर बहादुर सिंह को रीवा संभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है। राजस्व विभाग के उप-सचिव आईएएस चंद्रशेखर शुक्ल को सागर संभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है।

Created On :   13 Sept 2026 1:13 AM IST

Tags

Next Story