- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीएम डॉ मोहन यादव का सागर जहरीली...
MP News: सीएम डॉ मोहन यादव का सागर जहरीली शराब कांड पर बड़ा ऐलान, नशाखोरी के खिलाफ चलाएंगे अभियान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जहरीली शराब त्रासदी पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने सागर की घटना को लेकर कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम का साफ कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही कोह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने कल इससे जुड़े हुए पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, इसमें कई कोठर कदम भी उठाए हैं।
इस दौरान मुख्यममंत्री ने शराब कांड के मुख्य आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर का भी जिक्र किया है। राज्य के अंदर हम नशाखोरी के खिलाफ भी अभियान चलाएंगे और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कठोरता से भी काम करेंगे।
आपको बता दें सागर में जहरीली शराब मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि लखेरा को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान बरायठा के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ होने की खबर भी सामने आई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी, इसके बाद आरोपी घायल हो गया, उसके बाद आरोपी को अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया। आरोपी पर 20 हजार का इनाम था।
सागर अवैध शराब मामले में पुलिस ने अब तक 33 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें रवि लखेरा समेत 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। मामले में अभी 13 आरोपी फरार हैं।
यह भी पढ़े -सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रवि लखेरा की पुलिस से मुठभेड़, शार्ट एनकाउंटर में आरोपी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी
आपको बता दें अभी तक जहरीली जाम मामले में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन 16 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। बीते दिन जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों मनीष लोधी, करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत और आशीष साहू के 5 मकानों पर बुलडोजर चलाकर उनके अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया गया।
Created On :   11 Sept 2026 1:21 PM IST











