- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीहोर में इकारडा का 19 करोड़ से...
MP News: सीहोर में इकारडा का 19 करोड़ से बनेगा 100 सीटर हाॅस्टल और बीज निगम का 4 करोड़ का मॉडल सीड फार्म

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सीहोर के आमलहा में स्थित इकारडा (इन्टरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चरल रिसर्च इन द ड्राय एरियाज-शुष्क क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र) के खाद्य दलहन अनुसंधान मंच (फूड लेग्युम रिसर्च प्लेटफार्म) में सौ सीटर हास्टल बनेगा जिस पर 19 करोड़ 29 लाख 23 हजार रुपये की लागत आयेगी।
यह भी पढ़े -ब्रिक्स में पहलगाम हमले की निंदा को गौरव वल्लभ ने बताया कूटनीतिक जीत, बोले- भारत का सम्मान बढ़ा
दो साल में बनने वाले इस हास्टल के लिये पहले साल 11 करोड़ 44 लाख 10 हजार रुपये एवं दूसरे साल 7 करोड़ 85 लाख 13 हजार रुपये आवंटित किये जायेंगे। इसी प्रकार, एमपी राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के धार जिले के धरमपुरी में स्थित बज्जटाखुर्द फार्म में मॉडल सीड्स फार्म का एक साल में निर्माण किया जायेगा जिस पर 3 करोड़ 94 लाख 44 हजार रुपये व्यय होंगे।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में बनेंगे छह एक्सप्रेस-वे, खंडेलवाल ने कहा पीएम मोदी के जन्म दिवस पर 18 हजार बूथों पर मनाएंगे दीपोत्सव
ये दोनों स्वीकृतियां मप्र के मुख्य सचिव अशोक बर्णमाल की अध्यक्षता में बनी राज्य स्तरीय मंजूरी समिति की 17 सितम्बर 2026 को आयोजित बैठक में दी जायेगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बनी यह समिति डीपीआर को मंजूर करने के लिये बनाई गई हैं। समिति के एजेंडे में 500 मीट्रिक टन के सौ नये गोदाम बनाने का भी विषय है।
Created On :   13 Sept 2026 1:18 AM IST













