MP News: सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में बनेंगे छह एक्सप्रेस-वे, खंडेलवाल ने कहा पीएम मोदी के जन्म दिवस पर 18 हजार बूथों पर मनाएंगे दीपोत्सव

सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में बनेंगे छह एक्सप्रेस-वे, खंडेलवाल ने कहा पीएम मोदी के जन्म दिवस पर 18 हजार बूथों पर मनाएंगे दीपोत्सव
आगामी सम्मेलनों और अभियानों को लेकर हुई बैठक की बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी जा रही है। सीएम मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष की भोपाल बीजेपी स्टेट ऑफिस में संयुक्त प्रेस वार्ता, खंडेलवाल ने कहा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ,18 हजार बूथों पर मनाएंगे दीपोत्सव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित बीजेपी स्टेट ऑफिस में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की संयुक्त प्रेस वार्ता शुरु हो गई है। आयोजित पीसी में पीएम मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान , जेन जेड़ यानि यानि युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और आयोजनों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहा है और चमत्कार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर फैसले लिए। एक समय अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इनकार किया था, लेकिन आज भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ा है।

देश में तेजी से विकास हो रहा है। डॉ. यादव ने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ने और आर्थिक विकास दर 7.8% रहने की बात भी कही। मोदी के शासन काल को युगों युगों तक याद रखा जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में बदलाव हुआ है। हरित ऊर्जा में प्रगति हुई। भारत अपने हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका से डील कर रहा है। उन्होंने आगे यह भी कहा मध्यप्रदेश तेज गति से निवेश वाला राज्य है। सीएम यादव ने आगे कहा आज दुनिया हमसे सीख रही है। सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और केंद्र में 12 वर्ष के कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था से बीजेपी को भी गौरव मिला है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सीएम रहते हुए भूकंप जैसी चुनौतियों के बीच प्रदेश को आगे बढ़ाया।सीएम ने रिफाइनरी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस टाइम पर इसकी जरूरत पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन आज पेट्रोल-डीजल की सप्लाई और कीमतों के संदर्भ में ऐसे फैसलों का महत्व समझ आता है।

मुख्यमंत्री ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा प्रदेश में 6 एक्सप्रेस-वे बनेंगे। पीथमपुर से मुंबई तक आठ लेन एक्सप्रेस-वे तैयार है। सागर जहरीले शराब कांड को लेकर सीएम ने कहा अपराधी का एनकाउंटर हुआ है कल आरोपियों के मकान भी तोड़े गए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए कहा यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत सत्रह सितंबर को शाम सात बजे से की जाएगी। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों से देश व मध्यप्रदेश में हुए बदलावों की जानकारी नमो सेवा अनकही कहानी’ के तहत चौक-चौराहों और विभिन्न संस्थानों के जरिए जनता तक पहुंचाई जाएगी। अभियान सेवा गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।

करीब 18 हजार बूथों पर दीपोत्सव होगा। लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले प्रमुख स्थानों पर भी दीपोत्सव किया जाएगा। 97 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ियों में तीन दिन तक आंगन मिलन कार्यक्रम चलेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सम्मान किया जाएगा। बच्चों और माताओं के साथ पोषण, स्वास्थ्य और महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। सरकारी और निजी स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इसमें प्रतियोगिता कराई जाएंगी और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Created On :   11 Sept 2026 10:57 AM IST

Tags

Next Story