SIR Controversy: 'बांग्लादेश जैसा माहौल बनाना चाहते हैं', धर्मेंद्र प्रधान ने CJP और राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में चल रहे CJP के प्रदर्शन और राहुल गांधी को लेकर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आंदोलन का मकसद सिर्फ विरोध करना नहीं बल्कि देश में अस्थिरता पैदा करना है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विपक्ष और CJP का आंदोलन बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक यह सिर्फ चुनाव आयोग या किसी एक मुद्दे का विरोध नहीं है बल्कि इसके पीछे सरकार बदलने की सोच छिपी हुई है।
राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी लगाया आरोप
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और विपक्ष युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है लेकिन विरोध के नाम पर लोगों को भड़काना और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा कम करना सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष युवाओं की भावनाओं का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़े -एमपी सरकार के 'आशीर्वाद दीया' कार्यक्रम पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 4.28 करोड़ के टेंडर की CBI जांच की मांग
6 जून को सीजेपी ने किया था बड़ा छात्र आंदोलन
बता दें कि CJP ने 6 जून 2025 को NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में बड़ा छात्र आंदोलन शुरू किया था। इस दौरान सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। लगातार विरोध और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। इसी प्रदर्शन और राहुल गांधी के समर्थन को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जनमत का अपमान कर रहे हैं और देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे है।
Created On :   16 Oct 2026 11:27 PM IST













