Abhijeet Deepak: आशुतोष-सौरव दास की रिहाई न होने पर भड़के अभिजीत दिपके, गिरफ्तारी को 'अवैध' बताकर सिस्टर को घेरा

आशुतोष-सौरव दास की रिहाई न होने पर भड़के अभिजीत दिपके, गिरफ्तारी को अवैध बताकर सिस्टर को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत याचिका पर रविवार (18 अक्टूबर) को सुनवाई नहीं हो सकी। हियरिंग में हो रही देरी पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा अवैध गिरफ्तारी को सरकार जानबूझकर लंबा खींच रही है। सत्तापक्ष हर तरह तरीका अपना रही है जिससे कोर्ट की कार्यवाही में देरी हो। दिपके ने कहा कि उनके पास कोई भी कानूनी आधार नहीं है फिर वे क्यों रोक रहे हैं।

सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुनवाई सुबह 12 बजे होना थी। उसको टालकर शाम पांच बजा दिए हैं। कोई हमें खबर नहीं दी गई है, कि सुनवाई होना है या नहीं होना है। उन्होंने आशुतोष और सौरव को रिहा न करने के पीछे एक षडयंत्र रचा जा रहा है। केस में किसी तरह की प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने सरकारी वकील और पुलिस की मिलीभगत के आरोप भी लगाए।

आशुतोष रांका और सौरव दास को 14 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद 5 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। ऐसे में आज फैसला होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन सुनवाई टाल दी गई।

Created On :   18 Oct 2026 10:30 PM IST

Tags

Next Story