Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली जिम्मेदारी, कई घायल

टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली जिम्मेदारी, कई घायल
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उन पर ताबतोड़ फायरिंग हुई है। बदमाशों ने इस घटना को मुंबई के जुहू में अंजाम दिया है।

डिजिटल डेस्क मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उन पर ताबतोड़ फायरिंग हुई है। बदमाशों ने इस घटना को मुंबई के जुहू में अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में कई लोगों को घायल होने की खबर मिली है। इस जानलेवा हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अभिनेता रविवार को जुहू स्थित पार्क में थे, जहां पर 3 अज्ञात बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मालमे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी। हालांकि, इस घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

गोलीबारी के बाद टाइगर श्रॉफ की हालात?

बताया जा रहा है कि इस घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ को कुछ नहीं हुआ है, वह एकदम सुरक्षित है। उनको किसी तहर की चोटें भी नहीं आई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टाइगर की कार घर से निकलती है, इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में उनके फैंस दिखाई देते है। इसके बाद फायरिंग की आवाज सुनाई देती है। इससे मौके पर भगदड़ मच जाती है। वहीं, इस गोलीबारी में लोगों के घायल होने की आवाजें सुनाई देती है।

हमले की किस गैंग ने ली जिम्मेदारी?

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। उसने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि टाइगर को पहले भी फोन करके धमकी दी गई थी। गैंगस्टर अनिल पंडित ने यह पोस्ट किया गया है, जिसमें उसने लिखा, "जय महाकाल... जय श्रीराम.... सभी भाइयों को राम राम... आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। हमने इसको कॉल करके समझाया था। लेकिन इसे समझ नहीं आया। इसलिए आज इसे बढ़िया तरीके से समझा दिया गया है। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा। अगला नंबर उसका होगा। वेट एंड वॉच, कुछ और ग्रुप के लोग जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं। इनको जल्द ही मार कर फेमस करेंगे।"

Created On :   18 Oct 2026 8:00 PM IST

Tags

Next Story