Ramayana International Traile: रिलीज हुआ फिल्म रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर, मिली रणबीर और यश के किरदारों की खास झलक

रिलीज हुआ फिल्म रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर, मिली रणबीर और यश के किरदारों की खास झलक
अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। हाल ही में भारत में रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जानिए यह ट्रेलर उससे कितना अलग है?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इंडिया में तो फैंस फिल्म के देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की एक एक अपडेट के लिए इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस फिल्म को इंटरनेशनली रिलीज किये जाने का प्लान है। बीते दिन फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इंवेट में फेमस यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट को शामिल किया गया था। जिससे साफ हो गया था मेकर्स विदशों के भी दर्शक जोड़ना चाहते हैं और इसे एक पैन इंडिया फिल्म बनाना चाहते हैं। अब फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें रणबीर और यश के किरदारों की खास झलक देखने को मिली है।

ट्रेलर में दिखा सिनेमैटिक यूनिवर्स

फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दो अलग दुनिया की झलक देखने मिलती है। इस फिल्म के ट्रेलर में एक्शन के साथ शानदार सिनेमैटिक यूनिवर्स को भी खूबसूरती से पेश किया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीनों लोकों में रावण का राज होता है। मानव जाति उसके अत्याचार से खतरे में पड़ जाती है। इसके बाद मानव के रूप में भगवान विष्णु धरती पर जन्म लेते हैं। राम और रावण में युद्धा होता है। राम वचन लेते हैं कि तीनों लोकों के सामने रावण का वध करेंगे। ट्रेलर में सीता के रूप में साई पल्लवी की भी झलक दिखी है। रणबीर कपूर एक्शन अवतार में नजर आए हैं।

बंगलूरू में हुआ इवेंट

बेंगलुरु में इंटरनेशनल ट्रेलर को प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स की तरफ से होस्ट किए गए एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इस खास इवेंट में फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान और डायरेक्टर नितेश तिवारी समेत कई लोग शामिल हुए। दुनियाभर में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायण' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है।

'रामायण' के बारे में जानकारी

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में रिलीज होगा। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

Created On :   16 Oct 2026 10:46 AM IST

Tags

Next Story