Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 50 करोड़ पार हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’, पहले पार्ट का तोड़ा रिकॉर्ड, 'दृश्यम 3' का बिगाड़ा खेल

ओपनिंग डे पर 50 करोड़ पार हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’, पहले पार्ट का तोड़ा रिकॉर्ड, दृश्यम 3 का बिगाड़ा खेल
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद सिनेमाघरों में अगल ही जश्न देखनो को मिला। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस ने अच्छे रिव्यूज दिए थे। और बॉलीवुड स्टार्स की एंट्री की जमकर तारीफ भी की थी। वहीं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन किया था। अब रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक रिकॉर्ड तोड़ की है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

जेलर 2' ने की जबरदस्त ओपनिंग

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन गुरुवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 70 करोड़ की कमाई कर ली है। वीकएंड पर इसकी कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कुली' थी, जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। 'कुली' ने पहले दिन 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। और जेलर ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारत में नेट कलेक्शन: 59.70 करोड़

तमिल: 43.35 करोड़

तेलुगु: 12.50 करोड़

हिंदी: 3.50 करोड़

कन्नड़: 35 लाख

भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन: 70.25 करोड़

ओवरसीज की कमाई: 55.00 करोड़

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 125.25 करोड़

'जेलर 2' के बारे में

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे बुधवार को मंदी देखी गई थी और ये 5.25 करोड़ ही कमा पाई थी। वहीं जेलर 2 के आने से इसके कलेक्शन में दूसरे गुरुवार और गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म 'दृश्यम 3' ने बुधवार को 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। गुरुवार को 14वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका नेट कलेक्शन 333 करोड़ रुपये हो गया है।


Created On :   16 Oct 2026 10:28 AM IST

Tags

Next Story