Celebrities Citizenship Controversies: इमरान खान ही नहीं, इन सितारों की नागरिकता भी रही विवादों का कारण, आलिया-कटरीना का भी नाम शामिल

इमरान खान ही नहीं, इन सितारों की नागरिकता भी रही विवादों का कारण, आलिया-कटरीना का भी नाम शामिल
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को हाल ही में भारत छोड़ने का नोटिस मिला है जिसके बाद उनकी नागरिकता चर्चा का विषय बन गई है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी की नागरिकता पर सवाल खड़े हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को हाल ही में भारत छोड़ने का नोटिस मिला है जिसके बाद उनकी नागरिकता चर्चा का विषय बन गई है। वह अमेरिकी नागरिक हैं और भारत में OCI (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) कार्ड के जरिए रहते हैं। अभिनेता ने बीतें दिनों मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उसके बाद मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में लिया था और अब उन्हें पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। इसी मामले के बाद उन फिल्मी सितारों की भी चर्चा शुरू हो गई जिनकी नागरिकता को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं।

अक्षय कुमार की कनाडा की नागरिकता बनी चर्चा का विषय

2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान अक्षय कुमार की नागरिकता का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ लेकिन उन्होनें अपने करियर की शुरूआत के दौर में कनाडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। इसी वजह से उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उस समय उनका फिल्मी करियर अच्छा नहीं चल रहा था। बाद में भारत में जब वह फिल्मी दुनिया में सफल हुए तब भी उनके पास कनाडा का पासपोर्ट ही बना रहा।आखिरकार साल 2023 में उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल की और अब वह भारतीय नागरिक हैं।

दिलजीत दोसांझ

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नागरिकता को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई बार दावे किए गए। हालांकि इस मुद्दे पर समय-समय पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रही हैं। दिलजीत के पास 2018 तक भारतीय नागरिकता थी लेकिन साल 2022 में उन्होनें अमेरिकी नागरिकता ले ली। खास बात यह है कि भारत में दो नागरिकता का प्रावधान नहीं है। अब वह भारत में आने-जाने के लिए ई-वीजा का इस्तेमाल करते हैं और उनके पास OCI कार्ड भी नहीं है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। उनकी मां सोनी राजदान ब्रिटिश नागरिक हैं इसलिए आलिया को भी ब्रिटिश नागरिकता मिली। इसे लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। इस वजह से उनकी नागरिकता को लेकर भी कई बार चर्चा होती रही है।

इमरान खान का मामला क्यों चर्चा में है?

इमरान खान को पुलिस ने 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। अभिनेता पर भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में कारवाई की गई है। वही इस मामलें पर उनके वकील ने कहा कि उनके पास OCI कार्ड है और यह नियम किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से नहीं रोकता हैं। वकील ने कहा कि उन्हें देश छोड़ने के खिलाफ जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वह बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे।

Created On :   16 Oct 2026 12:28 PM IST

Tags

Next Story